पानी की कटौती को लेकर कांग्रेस का श्रीगंगानगर में प्रदर्शन , विधायक कुन्नर बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

खबर सार :-
श्रीगंगानगर में गंग कैनाल में पानी की कटौती को लेकर कांग्रेस का महापड़ाव, विधायक रूपेंद्र कुन्नर बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर, पानी की कमी से किसान परेशान, हजारों कार्यकर्ता शामिल।

पानी की कटौती को लेकर कांग्रेस का श्रीगंगानगर में प्रदर्शन , विधायक कुन्नर बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर
खबर विस्तार : -

श्रीगंगानगरः पंजाब द्वारा गंग नहर में निर्धारित हिस्से के अनुरूप सिंचाई जल नहीं देने और राजस्थान की डबल इंजन सरकार की असफलता के खिलाफ कांग्रेस ने महाराजा गंगासिंह चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए महापडाव शुरू कर दिया है। किसानों की आवाज उठाने इस महापड़ाव में जिले भर से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए।

कांग्रेस विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर बैठे धरने पर

कांग्रेस विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर रूबी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक यहां के किसानों को पूरा पानी नहीं दिलाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

पानी की भारी किल्लत, नरमा की बिजाई पर संकट

कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कहा कि गंग कैनाल क्षेत्र में बुआई का समय चल रहा है। पानी की भारी कमी के कारण किसान बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जून के लिए गंग कैनाल में पानी की मात्रा निर्धारित होने के बावजूद, पंजाब सरकार ने पानी देना लगभग बंद कर दिया।  अपने किसानों को ईस्टर्न कैनाल से 3000 क्यूसेक से अधिक पानी दिया जा रहा है।

राजस्थान सरकार पर गंभीर आरोप

अंकुर मगलानी ने राजस्थान की डबल इंजन सरकार को किसान विरोधी करार दिया। उन्हेांने कहा कि सरकार किसानों के हक का पानी दिलाने में पूरी तरह ं है। अगर अब भी सिंचाई के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह केवल किसानों की नहीं बल्कि व्यापारियों, मजदूरों और पूरे इलाके की आर्थिक रीढ़ को तोड़ देगा। उन्होंने चेतावनी दी।

कांग्रेस ने चेताया: आंदोलन होगा और उग्र

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से तत्काल मामले को सुलझाने की मांग की। साथ ही कहा है कि यदि किसानों को उनका हक नहीं मिला, तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी। शहर और देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड़ और श्याम पुनयानी के नेतृत्व में सभी 11 मंडलों के अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महापड़ाव स्थल पर पहुंचे। दोपहर तक हजारों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हो चुके थे और अन्य जत्थों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

पानी के लिए मारा मारी

श्रीगंगानगर में फसलों की बिजाई के समय पंजाब से गंग कैनाल में शेयर के मुताबिक पंजाब से पूरा पानी किसानों को दिलाने में नाकाम साबित राजस्थान की डबल इंजन सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जिला कलेक्ट्रेट के समीप महाराजा गंगासिंह चौक पर महापड़ाव आरंभ कर दिया। महापडाव में जिले भर से हजारों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के विधायक रूपेंद्रसिंह कुन्नर रूबी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ महापड़ाव में शामिल होते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। 


 पंजाब ने आरडी 45-हैड पर गंग कैनाल को पानी की मात्रा लगभग कम कर दी है, जबकि इसी हैड से पंजाब अपने क्षेत्र में धान की बिजाई के लिए किसानों को ईस्टर्न कैनल से 3000 क्यसेक से ज्यादा पानी दे रहा है। इस हैड से जून महीने के लिए गंग कैनाल का पानी 2500 क्यूसेक निर्धारित है, लेकिन यह पानी राजस्थान सरकार लेने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पानी नहीं मिलने से किसानों की आर्थिक कमर टूट जाएगी। इसका असर व्यापारियों और मजदूरों पर भी पड़ेगा।प्रदेश को राजस्व का नुकसान भी होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई पानी के मामले को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ है। राज्य सरकार अविलंब हस्तक्षेप कर पंजाब से पूरा पानी जिले के किसानों को दिलाए। सिंचाई पानी नहीं मिलने की सूरत में उन्होंने कांग्रेस की तरफ से और भी ज्यादा कड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। महापडाव में पूरे जिले से कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं के जत्थों के साथ पहुंच रहे हैं श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से शहर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल झोरड और देहात ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पुनयानी के नेतृत्व में सभी 11 मंडलों के अध्यक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं साथ महापडाव में पहुंचे। दोपहर तक हजारों की संख्या में कार्यकर्ता महापड़ाव में पहुंच चुके हैं और भी कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी है

अमरनाथ यात्रा हेतु अयोध्या से रवाना हुई खाद्य सामग्री, 3 जुलाई से 12वां विशाल भंडारा

विधायकों और संत महंतों की मौजूदगी में बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति का भव्य आयोजन

अयोध्याः लगातार 12 वर्षों से बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा संचालित अमरनाथ यात्रा भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह भंडारा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक अमरनाथ यात्रा मार्ग में भक्तों की सेवा में लगा रहेगा। इस वर्ष की खाद्य व रसद सामग्री का वाहन सोमवार को कैम्प कार्यालय गणेश नगर, मकबरा अयोध्या से विधिवत रूप से रवाना किया गया। 

प्रमुख अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, व्यापार अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील जायसवाल, और समाजसेवी अमल गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर खाद्य सामग्री वाहन को रवाना किया।

समिति का समर्पण और स्वागत-सत्कार

कार्यक्रम की अध्यक्षता बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने की, जबकि संरक्षक विजय गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी तिवारी उर्फ लालू द्वारा किया गया।

सेवा में समर्पित रहे दर्जनों सेवादार

इस आयोजन में बड़ी संख्या में समिति के सेवादार और समाजसेवी मौजूद रहे। प्रमुख सेवादारों में प्रदीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, सत्यम गुप्ता, रमेश तिवारी सिप्पू एडवोकेट, सौरभ पाठक, सुनील गुप्ता, बलराम मौर्य, हर्ष दूबे, हरिप्रसाद तिवारी एडवोकेट, अशोक तिवारी (भ्ब्प् एकेडमी), अरविन्द मौर्य, विमल व विशाल जायसवाल, विपिन व नीरज सिंघल, महेश जायसवाल (लब्लू), राजेन्द्र गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कसौधन समाज), आलोक पाठक, मनोज पाठक व प्रवीण दूबे एडवोकेट, अभिनन्दन यादव हनी, गौरव व संतोष ओझा, जगन्नाथ सिंह, दुर्गेश तिवारी एडवोकेट, पवन वर्मा, राहुल, अजय और सोनू जायसवाल प्रमुख रहे। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और यात्रा की सफलता के लिए बाबा बर्फानी से प्रार्थना की।

अन्य प्रमुख खबरें