सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” के तहत एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और जैव विविधता पर बढ़ते खतरे जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह कुशवाहा ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ता प्रदूषण, जल स्रोतों का सूखना और पेड़ों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि जैव विविधता केवल पेड़-पौधों और वन्य जीवों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण मानव जीवन और पृथ्वी के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन बिगड़ने से मौसम चक्र, खेती, जलवायु और मानव स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
अभियान के सह-संयोजक विनीत श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पेड़, जल स्रोत और वन्य जीव पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आना होगा, तभी भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।
कार्यक्रम का संचालन कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया। गोष्ठी में राजेंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण पटेल, आदर्श देव पांडेय, राजेश कुमार, नवीन कुमार पांडेय और संतोष चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना ही मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ेंः-सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06