Eetha Title Controversy: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' पर छिड़ा विवाद,आखिर क्यों भड़का विठाबाई का परिवार?
खबर सार :-
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ईठा के टाइटल को लेकर विवाद हो रहा है। विठाबाई के परिवार ने ईठा टाइटल पर आपत्ति जताई है। हालांकि इस पर एक्टर अनंत जोशी ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।
खबर विस्तार : -
Eetha Title Controversy: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ईठा के टाइटल को लेकर विवाद हो रहा है। यह फिल्म महाराष्ट्र के दिग्गज लावणी औ तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक पर बनी है। विठाबाई के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई है। इस पर एक्टर अनंत जोशी ने रिएक्ट भी किया है।
Eetha Title Controversy: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ईठा के टाइटल को लेकर बवाल
श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म का शीर्षक इन दिनों विवादों में घिर चुका है। बता दें कि यह फिल्म विठाबाई नारायणगांवकर की लाइफ स्टोरी पर आधारित है, जिसमें श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इसमें एक्ट्रेस के अभिनय को देखकर दर्शकों ने खूब सराहा है, लेकिन इसके टाइटल ने विवाद खड़ा कर दिया है। एनसीपी के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने ईठा के शीर्षक पर आपत्ति जताई है। विभाग का मानना है कि ये टाइटल विठाबाई नारायणगांवकर के योगदान के साथ सही न्याय नहीं है। इसे तमाशा क्वीन के परिवार ने भी समर्थन दिया है। उनका भी मानना है कि फिल्म का टाइटल विठा या विठाबाई होना चाहिए।
Eetha Title Controversy: ईठा के मेकर्स द्वारा अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया
हालांकि इस विवाद पर अभी तक फिल्म के मेकर्स द्वारा किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म में काम करने वाले एक्टर अनंत जोशी ने श्रद्धा की फिल्म के टाइटल को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि इस फिल्म में अगर असल नाम का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे विवाद और बढ़ सकता है। इसलिए फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और मैडॉक फिल्मस ने खुद को इससे सुरक्षित रखने की कोशिश में यह फैसला लिया है। उनका कहना है कि आज जिस समय में हम है, मुझे लगता है कि मैडॉक फिल्मस और लक्ष्मण सर जैसे फिल्ममेकर्स विवादों से बचने के लिए ऐसा करते हैं।
Eetha Title Controversy: परिवार के लोगों को असल नाम से कोई आपत्ति नहीं ये फिल्म के लिए बहुत अच्छा- एक्टर अनंत जोशी
मेकर्स का उद्देश्य विवादों से बचना है, लेकिन इस मामले में परिवार को असली नाम इस्तेमाल करने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है तो यह फिल्म के लिए बेहतर है। इससे फिल्म ज्यादा भरोसेमंद और सच्ची लगती है। इसमें परिवार वालों के असल नाम रखने में सहजता महसूस कर रहे हैं तो इससे यह भी पता चलता है कि असल में कहानी किसके जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयूब, सिद्धार्थ जाधव और उल्का गुप्ता जैसे दमदार सितारे नजर आएंगें। सिनेमा घरों में यह 28 अगस्त को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: शादी करना चाहती हूं- शिवांगी जोशी, सगाई की बात से बढ़ी हलचल, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
2026-07-02
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का बड़ा फैसला, हर वार्ड में बनेंगे आपातकालीन निकास द्वार
2026-07-02
-
Monsoon 2026: राजस्थान में माॅनसून की दस्तक, 25 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
2026-07-02
-
UPTET-2026: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
2026-07-02
-
आशीष नेगी के कथित बयान पर सिख समाज में आक्रोश, पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
2026-07-02
-
भरत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, कैंडिल मार्च निकाल निष्पक्ष जांच की उठी मांग
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, पालघर में रेड अलर्ट के बाद सभी स्कूल बंद
2026-07-02
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
सुलतानपुर: इसौली के युवाओं का सपना होगा सच, निशासिन में 3 एकड़ पर बनेगा Physical Training Ground
2026-07-01
-
2026-07-01