रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक गरीब ड्राइवर के साथ मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी और मारपीट की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ड्राइवर मुंतियाज़ उर्फ पिंकी ने आरोप लगाया है कि शहर के कुछ रसूखदार लोगों ने उसे धोखे में रखकर कर्जदार मकान बेच दिया और बाद में विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
पीड़ित के अनुसार, परवेज खान और जुनैद खान ने उसे 22 लाख 50 हजार रुपये में एक मकान बेचा। यह सौदा उनके परिचितों की मौजूदगी में हुआ था। बाद में पता चला कि उक्त मकान पर पहले से ही एक्सिस बैंक का करीब 28 लाख रुपये का लोन बकाया था, जिसकी जानकारी उससे छिपाई गई। मकान की रजिस्ट्री ड्राइवर की पत्नी रिजवाना के नाम पर की गई थी, जो गुजर टोला क्षेत्र की निवासी हैं।
जब ड्राइवर ने इस धोखाधड़ी का विरोध किया और आरोपियों से बात करने की कोशिश की, तो उसके साथ कथित रूप से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि शुरुआत में थाना गंज में उसकी शिकायत नहीं सुनी गई, जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में विद्यासागर मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, रामपुर) के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने परवेज खान, उसके बेटे शाहनवाज उर्फ शन्नी खान और अरबाज खान सहित तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं—318(4), 115(2), 352, 351(2) और 76—के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मामले की जांच कोतवाली में तैनात दरोगा सनी खैवाल द्वारा की जा रही है। इस बीच, एक्सिस बैंक ने बकाया लोन के चलते मकान को सीज कर दिया है और परिवार को नोटिस भी जारी किया है। इससे पीड़ित परिवार पर दोहरी मार पड़ी है—एक ओर धोखाधड़ी का शिकार होना और दूसरी ओर सिर से छत छिनने का खतरा।
पीड़ित ड्राइवर ने मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसने मांग की है कि या तो उसका पैसा वापस दिलाया जाए या उसे उसका मकान सुरक्षित रूप से दिलवाया जाए। फिलहाल परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
कोरियाः रेत माफिया ने भाजपा नेता को जिंदा जलाया, झगड़े के बाद वाहन में लगाई आग, भाई की भी मौत
2026-06-17