पीलीभीतः जिले की तहसील बीसलपुर के थाना बरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाजीपुर कुंडा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा और बड़े पैमाने पर पेड़ कटान का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाजीपुर कुंडा स्थित एक बड़े रकबे की ग्राम समाज भूमि, जिसे स्थानीय तौर पर “रखवा” कहा जाता है, पर भू माफियाओं की लंबे समय से नजर बनी हुई थी। इस भूमि पर कई एकड़ क्षेत्र में सैकड़ों विशाल और पुराने पेड़ खड़े थे, लेकिन कुछ दबंगों ने लालच में आकर बरेली क्षेत्र के एक लकड़ी ठेकेदार से अवैध रूप से इन पेड़ों का सौदा कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार लकड़ी ठेकेदार ने बिना किसी अनुमति और राजस्व विभाग को सूचना दिए बिना रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पेड़ों पर आरा चलवा दिया। देखते ही देखते रातों-रात लगभग 200 पेड़ों का सफाया कर दिया गया और लकड़ी को चोरी-छिपे बाहर ले जाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कटान से न केवल सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंची है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बरेली जिले के थाना क्योलडिया क्षेत्र के गांव अब्दला के कुछ भू माफियाओं ने ग्राम समाज की इस भूमि पर कब्जा कर लिया है। पहले भी कई बार राजस्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों की मौजूदगी में नाप-जोख कराई गई, जिसमें यह भूमि ग्राम समाज की ही पाई गई। इसके बाद राजस्व विभाग ने जमीन की घेराबंदी कर चारों ओर सीमेंट के पोल लगवाए थे।
हालांकि अधिकारियों के लौटते ही भू माफियाओं ने सीमेंट के पोल उखाड़कर फेंक दिए और दोबारा ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर फसल बोना शुरू कर दिया। जब इसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो तनाव की स्थिति बन गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भू माफिया ग्राम समाज की जमीन नहीं छोड़ते हैं, तो वे एकजुट होकर पीलीभीत कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम समाज की भूमि को भू माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया जाए और अवैध पेड़ कटान में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, विकास कार्यों व परियोजनाओं पर चर्चा
2026-05-28
पलामू टाइगर रिजर्व और नेतरहाट में होटल-रिसाॅर्ट निर्माण पर एनजीटी सख्त, जारी की नोटिस
2026-05-28
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने 4 दिन तक आंधी-बारिश की जताई संभावना
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
Twisha Sharma Death Case: हाईकोर्ट ने खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत, सीबीआई ले सकती है रिमांड
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27
पीलीभीत में बेखौफ खनन माफिया, बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
2026-05-27
तिलस्वां फिर बना मौत का घाट, खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौत, 3 गंभीर
2026-05-27
शिकायत निस्तारण को लेकर सख्त हुए डीएम गौरांग राठी, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27