Pilibhit Firing: जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र स्थित गांव नवदिया सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, गांव नवदिया सुल्तानपुर में दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के तीन लोगों को छर्रे लग गए। घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों का परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों व्यक्तियों को छर्रे लगने से चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके पर मौजूद रहते हुए रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। सूचना मिलते ही एडिशनल पुलिस अधीक्षक (ASP) तथा क्षेत्राधिकारी (CO) प्रतीक दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त दो थार और एक वेलिनो कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06