नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर रविवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। आंचलखेड़ा के पास एक कार और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
आंचलखेड़ा के पास रविवार देर रात करीब 1 बजे हादसा हुआ। मृतकों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित महेंद्रवाड़ी और माखन नगर के रहने वाले थे। वे सभी अपने गाँव के ही एक व्यक्ति राघवेंद्र मोराप्पा की शादी में शामिल होने के लिए बुधनी गए थे। देर रात जब ये लोग कार से महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे, तभी उनके वाहन की टक्कर एक अनाज से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई।
कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राॅली विपरीत दिशा से आ रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ है। फिलहाल अभी तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और घटनास्थल पर तुरंत चीख-पुकार और कराहने की आवाज गूंज उठीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
वहां, मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है। मृतकों की पहचान शुभम मोरप्पा (18), विनीत यादव (22), साहिल यादव (19), हरि सिंह (57) व संतोष प्रजापति के रूप में हुई है। पांच लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक पसरा हुआ है। परिवारीजन का रो-रो कर बुरा हाल है। जैसे ही दुर्घटना की खबर फैली, जिला अस्पताल में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम आज सोमवार को नर्मदापुरम में किए जाने हैं। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Yogi Ki Paati: निराश न होकर आगे बढ़ें... रिजल्ट के बाद CM ने फेल छात्रों को दिया संदेश
Muzaffarpur: डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर पिता-पुत्र ने हड़पे 67 लाख रुपये, गिरफ्तार
Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा पैप्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IAS अफसरों को मिली नई तैनाती
रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना–2026: रचनात्मक प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
CDO उत्कर्ष द्विवेदी का देर रात जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, इमरजेंसी सेवाओं का लिया जायजा
देंगकंजा क्षेत्र में गेहूं की पराली में भीषण आग, कारण अब तक अज्ञात
बैजूनगर पंचायत में फर्जीवाड़े के आरोप, स्ट्रीट लाइट और सफाई के नाम पर धन निकासी का मामला गरमाया
मधवापुर में घटिया निर्माण का आरोप, पंचायत भवन की बाउंड्री वाल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का विरोध
Pilibhit: रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, नगरवासियों ने दिखाई मानव सेवा की मिसाल
Jhansi: पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड संपन्न, अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन
झांसी में IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रुपये फ्रीज
Bokaro: मायके जाने की जिद पर पत्नी को मार डाला, शव के पास सोता रहा पति
सरसैना में श्रीराम कथा और महायज्ञ से सांस्कृतिक एकता का संदेश, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Ballia: ससुराल आए व्यक्ति ने पत्नी व सास को चाकू घोपकर मार डाला, ससुर जख्मी