चरथावल मार्ग पर सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
खबर सार :-
चरथावल थाना इलाके में नगला राय ईंट भट्ठे के पास, एक ट्रक के पीछे चल रहे मोटरसाइकिल सवार का एक्सीडेंट हो गया, जब ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से मोटरसाइकिल सवार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह ट्रक से टकरा गया।
खबर विस्तार : -
मुजफ्फरनगरः जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। चरथावल मार्ग पर नगला राई ईंट भट्टे के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक के पीछे चल रहे बाइक सवार अचानक दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहे बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सीधा ट्रक से जा टकराए।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे में बाइक सवार विश्वांशु प्रताप, निवासी ग्राम दूधली, गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्वांशु प्रताप के पैर में गंभीर चोट आई और पैर की हड्डी टूट गई। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल को सड़क से उठाया और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरथावल पहुंचाया।
चरथावल सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता बताते हुए उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हड्डी टूटने के कारण ऑपरेशन और विशेष उपचार की जरूरत पड़ सकती है।
याताायात के प्रति लोगों किया जागरूक
सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चरथावल मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि चरथावल पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें और सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मॉनसून की जोरदार एंट्री, मुंबई में रातभर हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
2026-06-24
-
हिमाचलः HRTC कर्मचारियों की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 656 नए ड्राइवरों की भर्ती, इंटरव्यू कल
2026-06-23
-
परिवहन कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी राहत! वेतन और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
2026-06-23
-
2026-06-23
-
‘न्यायालय आपके द्वार’ बना गरीबों के लिए वरदान, घर बैठे मिल रहा त्वरित न्याय
2026-06-23
-
बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-23
-
बबुरी गांव में फूलमती माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
2026-06-23
-
झांसी में इबोला के दो संदिग्ध यात्री निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-06-23
-
कॉलेज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम
2026-06-23
-
सात फेरों से पहले रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या, गिरफ्तार
2026-06-23
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, काकादेव में 24 घंटे में सील हुए 30 कोचिंग सेंटर
2026-06-23
-
ट्रिपल सुसाइड केसः युवती के निजी फोटो लीक करने का आरोपी मैसूरु से गिरफ्तार
2026-06-23
-
किन्नौर में नेशनल हाईवे पर गिरा लोहे का पुल, यातायात ठप, रेत से भरा टिप्पर गिरा
2026-06-23
-
2026-06-23
-
पंजाबः सीएम के दौरे से पहले बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर फेंका पेट्रोल बम, इलाके में दहशत
2026-06-23