Mumbai Monsoon: मुंबई में बारिश बनी आफत, तीन दिनों में 5 मौतें, जलभराव, करंट और खुले मैनहोल ने ली जान
खबर सार :-
मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर चुका है, जिससे लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पिछले तीन दिनों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
खबर विस्तार : -
Mumbai Monsoon: मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़के पूरी तरह दरिया बन गई हैं। सड़क पर चलने वाले लोगों को पानी के अलावा कुछ और नहीं दिखाई दे रहा है। जिस कारण गढ्ढे नहीं दिखाई दे रहे हैं और लोग इसमें गिरकर अपनी जांन गवां रहे हैं। मायानगरी में भारी बारिश के कारण मैनहोल में गिरने से, करंट लगने से और पेड़ गिरने से पिछले तीन दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई। इन हादसों ने बीएमसी और सरकार की योजनाओं पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।
Mumbai Monsoon: मुंबई में भारी बारिश से लोगों में मचा हाहाकार
मुंबई में कुछ दिन पहले ही लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे और मात्र कुछ ही दिनों की बारिश ने पांच लोगों की जिंदगी छीन ली है। भारी बारिश के कारण मायानगरी की सड़कों पर इन दिनों करंट दौड़ रही है, जिसकी चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। कुछ जगहों पर पेड़ गिरने के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं। सड़को पर पानी भरने से जन-जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बता दें की 30 जून को पेड़ गिरने से विहान नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद 1 जुलाई को सुरेश लोखंडे और डोंबिवली में शशि चक्र नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अगले ही दिन 2 जुलाई को मुंब्रा में आलिया और मुंबई में असलम नाम के शख्स की मौत हो गई। मरने वालों में असलम की मौत मैनहोल में गिरने के कारण हुई। बताया जा रहा है कि अंधेरी के साकीनाका इलाके में खैरानी रोड पर खुले मैनहोल में गिरने की घटना सीसीटीवी में देखी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरु किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
Mumbai Monsoon: भारी बारिश से पांच लोगों की मौत
ठाणें की बात करें तो मुंब्रा में बारिश के दौरान करंट लगने के कारण 17 साल की आलिया की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुंब्रा के यास्मीन पार्क की बी-विंग की रहने वाली आलिया किसी काम से बाजार जा रही थी कि बारिश के कारण पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। डोंबिवली में एक मां अपने बच्चों के लिए नाश्ता लेने बाहर निकली थी। हनुमान नगर में पहुंचने पर पानी में फैले करंट की चपेट में आने के कारण 42 वर्षीय महिला की जान चली गई। 30 जून को चेंबूर इलाके में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के कारण 11 साल के मासूम विहान की मौत हो गई। ठाणे में एक स्कूटी चालक पर अचानक नारियल का पेड़ गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
Mumbai Monsoon: निचले इलाके बुरी तरह प्रभावित
मुंबई में इन दिनों भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके निचले इलाके जैसे दादर, प्रभादेवी, माटुंगा, सायन, अंधेरी, मुंब्रा, नालासोपारा और कलंबोली में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में खौफ खा रहे हैं। हर साल बारिश में हो रही इन घटनाओं ने सरकार के किए बड़े-बड़े वादों को बेनकाब कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Mumbai Rains: लगातार बारिश से मुंबई में त्राहिमाम! 99 से अधिक पेड़ गिरे, 13 शाॅर्ट सर्किट के मामले
अन्य प्रमुख खबरें
-
Delhi Crpf Jawan: दिल्ली में CRPF जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
2026-07-03
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी नाबालिग हिरासत में
2026-07-02
-
डंपर चालक की हत्या से हाईवे जाम, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
2026-07-02
-
दिल्ली में पत्नी ने की पति की हत्या, तीखी बहस के बाद दुपट्टे से घोंटा गला
2026-07-02
-
बिलासपुर पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
2026-07-02
-
2026-07-02
-
UPTET परीक्षा को लेकर एडिशनल एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
2026-07-02
-
जन सेवा समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, जन समस्याओं के समाधान पर जोर
2026-07-02
-
बंगाल पुलिस ने TMC नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार, रंगदारी वसूलने का आरोप
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02