Lucknow Fire Accident: लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 16 लोग झुलसे, 14 की मौत, छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान

खबर सार :-
लखनऊ के अलीगंज से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कोचिंग सेंटर में आग लगने लगने से अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
Lucknow Fire Accident: लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 16 लोग झुलसे, 14 की मौत, छात्रों ने छत से कूदकर बचाई जान
खबर विस्तार : -

Lucknow Fire Accident: उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक हादसा की घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट कोचिंग के सेकेंड फ्लोर पर शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कई छात्रों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि इस हादसे में 16 लोग जिंदा जल चुके हैं, जबकि 14 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। फायर ब्रिगेड और जांच टीम अभी भी बचाव कार्य में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मौत के आंकड़ों की संख्या बढ़ सकती है। 

Lucknow Fire Accident: अलीगंज में आग से 14 लोगों की मौत, 16 लोग बुरी तरह झुलसे 

अलीगंज के पुरनिया में आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि चिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट क्लिनिक में शॉर्ट सर्किट की वजह से कोचिंग में आग लगी है। इसमें कई छात्रों और बिल्लियों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। चंद मिनटों में आग ने पूरे इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। इमारत काले धुएं और तेज लपटों से घिर गई, जिससे उस समय कोचिंग में पढ़ रहे छात्र वहीं फंसे रह गए। इसमें 14 लोगों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि दस लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव दल की ओर से आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या बढ़ सकती है। एंबुलेंस की मदद से लगातार डेड बॉडी को ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से दो छात्रों की मौत दम घुटने के कारण हुआ है। 

Lucknow Fire Accident: कुछ छात्र छत से कूदे

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत के पीछे की दीवार तोड़ कर डेड बॉडी निकाली गई है। कोचिंग में काम करने वाली महिला ने बताया कि छत पर ताला लगा हुआ था, जिस कारण छात्र दूसरे फ्लोर पर नहीं  जा सकें। स्थानीय लोगों ने बताया कि नीचे की दुकान में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि बच्चों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिला। कई बच्चे अपनी जान बचाने के लिए छत से कूदने लगे। 

Lucknow Fire Accident: जान बचाने के लिए लोग तारों से कूदने लगे

कोचिंग सेंटर के नीचे पेंट शॉप बना हुआ है। कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले आग तीसरी मंजिल पर लगी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। बिल्डिंग में कामकरने वाले और अन्य लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। काले धुंध के वजह से लोगों को कोई रास्ता नहीं मिला तो वो बगल से गुजरने वाले तार से लटककर नीचे कूदने लगे। इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। फिलहाल दमकल की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें: Thane Bmw Crash: 251 की रफ्तार बनी मौत! BMW डिवाइडर से टकराई, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत

अन्य प्रमुख खबरें