Kathua Bus Accident : कठुआ में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 25 घायल, 2 की हालत गंभीर

खबर सार :-

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां एक मिनी बस खाई में गिर गया, जिसमें 25 तीर्थयात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Kathua Bus Accident : कठुआ में बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी, 25 घायल, 2 की हालत गंभीर

खबर विस्तार : -

Kathua Bus Accident : जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सिंबली के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे उसमें बैठे 25 तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी तीर्थयात्री सुकराला माता के मंदिर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक से नियंत्रण खो गया, जिस कारण यह हादसा हुआ, फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Kathua Bus Accident: कठुआ में दर्दनाक बस हादसा 25 तीर्थयात्री घायल

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर में बुधवार को एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कठुआ जिले के सिंबली इलाके में सुकराला माता मंदिर जा रही थी, तभी अचानक तीर्थयात्रियों से भरी यात्रियों की बस खाई में जा गिरी। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें कुल 25 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस ने जानकारी दी की बचाव अभियान स्थानीय लोगों की मदद से तीर्थयात्रियों को बचाने में कामयाब रही। 

Kathua Bus Accident: घायलों में महिलाएं व बच्चे शामिल

घायलो में 40 वर्षीय ज्योति देवी, रितु देवी, सेठी राम, आशा रानी,  16 साल की भूमिका, 19 वर्षीय यश वर्धन बड्याल, मुनीश बड्याल, चंद्र शेखर  सुजाता देवी, उम्र 50 साल मधु देवी, अभिमन्यु, प्रत्यक्ष, अनिकश, रानो देवी, कमला देवी, उषा देवी, उम्र 40 साल, दिया शर्मा, रीशा देवी, विद्या देवी, शीला देवी, वरिंदा, सुनीता देवी, पायल, उम्र 15 साल, रमेश कुमार, उम्र 25 साल के नाम शामिल हैं। इसके दो दिन पहले ही हिमांचल प्रदेश के ऊना से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां सड़क धंसने से एक पिकअप खाई में जा गिरी, जिससे इसमें 42 वर्षीय अजय कुमार की वाहने के नीचे दबने से मौत हो गई। 

 Himachal Bus Accident: पिकअप पलटने से एक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम अजय कुमार पिकअप गाड़ी में जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रहे थे। जब गाड़ी चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर पहुंची, तो सड़क किनारे की मिट्टी अचानक से जमीन में धंस गई। इससे वाहन का अनियंत्रित होकर नीचे गहरी ढलान में पलट गई। गाड़ी इतनी तेजी से पलटी की अजय को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे गाड़ी के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Rudrapur Road Accident: रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे बच्चे की वाहन से कुचलकर मौत, गुस्साए लोगों ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर किया जाम

अन्य प्रमुख खबरें