बुलंदशहर: लापता युवक को सकुशल बरामद कर पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। मोहल्ला शेखम चिश्ती निवासी 32 वर्षीय युवक जुबेर के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में चिंता का माहौल बन गया था। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
परिजनों के अनुसार, जुबेर को डिबाई से अलीगढ़ के लिए ऑटो में बैठाया गया था, लेकिन वह गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली। अंततः युवक के ममेरे भाई ने डिबाई कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विकास प्रताप चौहान ने तत्काल एक टीम का गठन किया। टीम में कस्बा इंचार्ज विशाल प्रताप, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल सोनपाल सिंह, कांस्टेबल मोहत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और तकनीकी व मानवीय सूचनाओं के आधार पर खोजबीन तेज की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने जुबेर को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे और भाई को सुरक्षित वापस पाकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने राहत की सांस ली।
परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते की गई कार्रवाई से उनका प्रियजन सुरक्षित मिल सका। वहीं स्थानीय लोगों ने भी डिबाई पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
नैनीताल में खाई में गिरी कार, लखनऊ के एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह समारोह का भव्य आयोजन, इतिहास हुआ जीवंत
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 9 IPS अधिकारियों का तबादला, आलोक सिंह बने PAC के नए डीजी
कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा कारोबारियों की बैठक, डीएम-एसपी ने समस्याओं पर किया मंथन
स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल, टैक्सी स्टैंड पर गंदगी का अंबार
अपहरण के चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप, दिव्यांग युवक ने सचिव-प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
UP: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- बढ़ेगी समानता
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, कई साथी फरार
वेतन न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन, झाड़ू लगाकर जताया विरोध
अपनी ही बेटी के किए छह टुकड़े, धड़ को बॉक्स में भरकर छोड़ आया स्टेशन
RG Kar Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने SIT गठित करने का दिया आदेश, सबूतों की दोबारा होगी जांच