लखनऊ/भदोही : उत्तर प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा बुधवार को अपने प्रभार जनपद भदोही पहुंचकर एसआईबीएस नेशनल कॉलेज परिसर और जिला पंचायत कार्यालय सभागार में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने आपातकाल पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है। इससे लोकतंत्र की जड़ें और संवैधानिक व्यवस्था कमजोर हुई है। आपातकाल के दौरान हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचला गया। नागरिकों पर ज्यादती और बर्बरता की गई, लोगों को जबरदस्ती जेलो में ठूंस दिया गया और यातनाएं दी गई। आपातकाल के दौरान निर्दाेष लोगों को जेल भेजा गया, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को परेशान किया गया। कांग्रेस सरकार कभी भी देशहित व गरीबों के हित में कार्य नहीं किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन गरीबी हटाओ से शुरू हुआ और देश को गरीब बनाकर खत्म हुआ। आपातकाल के दौरान 30 हज़ार से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया और 03 करोड़ से अधिक गरीब लोगों की जबरदस्ती नसबंदी भी कराई गई। इससे साबित होता है कि कांग्रेस कभी भी गरीबों के पक्ष में नहीं रही। उन्होंने कहा कि देश का जितना अधिक नुकसान मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, उससे अधिक नुकसान कांग्रेस ने किया। अंग्रेजों ने अगर देश को 200 साल विकास में पीछे किया है तो कांग्रेस ने देश को 400 साल पीछे कर दिया। हमारा देश बहुत ही समृद्ध था और सोने की चिड़िया कहलाता था।
18वीं सदी के आसपास ब्रिटेन के अर्थशास्त्री ने लिखा है कि प्राचीनकाल में भारत दुनिया की एक चौथाई के बराबर की अर्थव्यवस्था थी, जो बाद में घटकर दो से तीन प्रतिशत रह गई। एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में हमारा देश अर्थव्यवस्था में दुनिया में 11वें पायदान से ऊपर उठकर चौथे पायदान पर आ गया है। कांग्रेस ने संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है की अफवाह फैलाकर विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया।
मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार को सभी को मिलकर और मजबूत करना है, जिससे हमारा देश अपनी विरासत को मजबूत करते हुए दुनिया का एक समृद्ध देश बन सके। कार्यक्रम में सांसद डा. विनोद बिंद, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, जिलाध्यक्ष भदोही दीपक मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत भदोही अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत स्थानीय प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार