भीलवाड़ाः सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल के 1077वें अवतरण दिवस ‘चेटीचंड महोत्सव-2026’ को लेकर शहर में उत्साह चरम पर नजर आया। महोत्सव से एक दिन पूर्व गुरुवार को सिंधी समाज द्वारा निकाली गई भव्य ‘सिंधी एकता वाहन रैली’ ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
रैली का शुभारंभ चित्रकूट धाम से हुआ, जो नाथद्वारा सराय स्थित झूलेलाल सनातन मंदिर तक पहुंची। इस अवसर पर गणेशदास (महंत, गोविंद धाम), दामोदर अग्रवाल (सांसद), अशोक कोठारी (विधायक), टेऊं राम भगत तथा रमेश सभनानी (सिंधी समाज अध्यक्ष) ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में शामिल दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर सवार समाजजन “आयो लाल झूलेलाल” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। लाल रंग-बिरंगी टोपियां पहने महिला, पुरुष और बच्चे भक्ति में सराबोर नजर आए। डीजे पर बजते झूलेलाल के भजन और पारंपरिक पंजड़ों की धुन पर लोग झूमते-नाचते दिखे, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय बन गया।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों—शास्त्रीनगर, पंचवटी, सिंधुनगर, गांधी बाजार, इंद्रा मार्केट, सूचना केंद्र और महाराणा टॉकीज—से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह इसका भव्य स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और अल्पाहार की व्यवस्थाओं ने आयोजन को और भी खास बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ रैली का स्वागत किया। इस दौरान समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ‘चेटीचंड’ की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और एकता का संदेश दिया।
रात्रि में मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें खाटू श्याम और भगवान झूलेलाल के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। बापू नगर सिंधी समाज द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
रैली संयोजक विनोद झुरानी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को मुख्य ‘चेटीचंड’ पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना हुआ है।
सिंधी समाज के अध्यक्ष रमेश सभनानी और मीडिया प्रभारी मूलचंद बहरवानी ने आयोजन की सफलता के लिए सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा: 4 लोग डूबे, राहत-बचाव कार्य जारी, सीएम योगी ने जताया शोक
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
अलीगंज सरैया पूरे विसेन में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का भव्य चित्रण
पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और ओडीओपी पर हुई चर्चा
नरैनी पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाया, पति गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
कुतुबपुर दताना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो युवक घायल
CG: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक घायल
सेना की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी, CM ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति