लखनऊः उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद वे सर्किट हाउस गए, जहां स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बिन्नू सिंह के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि उनके अयोध्या दौरे का मुख्य उद्देश्य रामलला के दर्शन के साथ-साथ विभागीय बैठकों में भाग लेना और कुछ निजी कार्यों को पूरा करना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों को भी समान महत्व देती है।
शराब दुकानों के नवीनीकरण को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में रिन्यूअल प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब लॉटरी प्रक्रिया जारी है, जो 10 अप्रैल तक समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 95 प्रतिशत दुकानों का विस्थापन किया जा चुका है, जबकि शेष दुकानों को अगली लॉटरी प्रक्रिया में समायोजित कर लिया जाएगा। इससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी।
राजस्व को लेकर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मार्च 2026 तक उत्तर प्रदेश को आबकारी विभाग से 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलने का अनुमान है। उन्होंने इसे प्रदेश की आर्थिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राम मंदिर क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में पहले की तरह ही प्रतिबंध जारी रहेगा। इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उपयुक्त स्थानों पर शराब की दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे व्यवस्था बेहतर हो सके।
अवैध शराब की बिक्री पर सख्ती को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार इस पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
सरकार बदलते ही कोलकाता पुलिस की बदली ‘पसंद’, ममता-अभिषेक को किया अनफाॅलो
Sagar: शाहपुर में युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, शराब की दुकान फूंकी, चक्काजाम
हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सीएम ने दिए निर्देश
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत