अयोध्याः राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामकृष्ण सिंह पटेल व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल व संचालन जिला महासचिव संगठन रामशंकर वर्मा ने किया। राष्ट्रीय लोकदल में सदस्यता नवीनीकरण व नए सदस्य बनाने का कार्यक्रम चल रहा है, जिसे अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।
बैठक में अवध क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अयोध्या के रामगुलेला मंदिर व बाजार के आसपास के सभी मठ, मंदिरों व बाजारों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारियों व संतों ने स्थानीय समस्याओं से संबंधित केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार चौधरी जयंत सिंह को संबोधित एक पत्र मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी को सौंपा। निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने अपने दर्जनों शिक्षक साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने संगठनात्मक बैठक की शुरुआत उत्तर प्रदेश की पावन धरा अयोध्या से की है, सबसे पहले अवध क्षेत्र से। पश्चिम से पूरब तक पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। चौधरी राम सिंह पटेल की बड़ी बैठक करने के लिए पीठ थपथपाई। अपने कलम से 20 पदाधिकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण किया।
प्रोफेशनल फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल, प्रदेश महासचिव विश्ववेश नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष संत कबीर नगर विवेक चौधरी, मंडल अध्यक्ष फैजाबाद, सत्रोहन तिवारी, मंडल अध्यक्ष लखनऊ रणविजय मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष एसीएस टी सेल वेचू लाल ज्ञान, जिला अध्यक्ष अयोध्या बलराम यादव, सुल्तानपुर बिलाल अहमद, बाराबंकी अखिलेश वर्मा, लखनऊ रामसेवक रावत, हरदोई रामदास दीक्षित, उन्नाव सुभाष यादव, जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर संतोष पटेल, महानगर अध्यक्ष अयोध्या अरविंद सिंह महंत युवा प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा युवा जिला अध्यक्ष अनिल वर्मा, अनिल वर्मा, प्रोफेशनल फोरम जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रावत, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देवी शरण वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, राम जियावन वर्मा, अमित पांडे, गंगा राम वर्मा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज