अयोध्या में MSME सोलर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, उद्यमियों को मिलेगा सस्ता सोलर लोन

खबर सार :-
टाटा पावर सोलर, अयोध्या के चैनल पार्टनर—कृष्णा सोलर इंडस्ट्रीज़—द्वारा SIDBI और टाटा पावर सोलर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय उद्यमियों को सोलर रूफटॉप के लाभों, उपलब्ध सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

अयोध्या में MSME सोलर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, उद्यमियों को मिलेगा सस्ता सोलर लोन
खबर विस्तार : -

अयोध्याः स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कृष्णा सोलर इंडस्ट्रीज द्वारा MSME सोलर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के कृष्ण पैलेस होटल में आयोजित हुआ, जिसमें Tata Power Solar और Small Industries Development Bank of India (SIDBI) का सहयोग रहा।

 सोलर रूफटॉप सिस्टम के बारे में दी गई पूरी जानकारी

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आसान एवं किफायती वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना था। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति सुमित जायसवाल, सिडबी के जीएम जयकुमार गुप्ता, टाटा पावर के वरिष्ठ अधिकारी जाफर तथा जिले के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सज्जन अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय कृष्णा सोलर इंडस्ट्रीज के चैनल पार्टनर उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने उद्यमियों को सोलर रूफटॉप सिस्टम के विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि सोलर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली खर्च में भारी कमी आती है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। साथ ही, सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे उद्यमियों को इस दिशा में कदम बढ़ाने में सहायता मिल सके।

स्थानीय उद्यामियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सिडबी द्वारा प्रदान की जाने वाली आसान ऋण सुविधा रही। सिडबी के माध्यम से MSME इकाइयों को टाटा पावर सोलारूफ सिस्टम स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को अपनी ऊर्जा लागत कम करने और दीर्घकालिक बचत सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा।

वक्ताओं ने कहा कि इस पहल से अयोध्या का MSME क्षेत्र अधिक आत्मनिर्भर बनेगा और स्वच्छ ऊर्जा की ओर तेजी से अग्रसर होगा। टाटा पावर सोलर और सिडबी की यह संयुक्त पहल न केवल उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी मजबूती देगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया और सोलर ऊर्जा को अपने व्यवसाय में शामिल करने के प्रति रुचि दिखाई। यह आयोजन अयोध्या में हरित ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक सकारात्मक और प्रभावी कदम माना जा रहा है।

अन्य प्रमुख खबरें