सुल्तानपुरः अलीगंज क्षेत्र के सरैया पूरे विसेन में चल रही श्रीमद्भागवत गीता महापुराण कथा के पंचम दिवस पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिमय चित्रण प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के अभिमान के दमन और गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण करने की दिव्य लीला का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक ने अपने प्रवचन में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को यह संदेश दिया कि केवल इंद्र देव की पूजा ही नहीं, बल्कि प्रकृति के स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा भी आवश्यक है। इससे मानव जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन, सम्मान और आस्था का महत्व स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग आज के समय में पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश देता है।
गोवर्धन पूजा प्रसंग के मंचन और आकर्षक झांकी ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन कर भक्ति भाव में लीन नजर आए। कथा स्थल पर हर ओर “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
यह धार्मिक आयोजन महेश दत्त पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य रूप से संपन्न हो रहा है। पंचम दिवस के अवसर पर कई गणमान्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर मनोज तिवारी, पी.के. अवधी (कॉमेडियन), अरविंद तिवारी, पूर्व बीडीसी सदस्य राम अभिलाष दुबे, शिववरण पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी, बंधन मैरिज हाल के के शुक्ल, ओमप्रकाश पाण्डेय और शिवमूर्ति यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और भक्ति रस में डूबे रहे। पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
श्रीमद्भागवत कथा के प्रति बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या यह दर्शाती है कि क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर गहरी आस्था और उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी
पीलीभीत डीएम ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, विकास योजनाओं और ओडीओपी पर हुई चर्चा
नरैनी पुलिस ने इलेक्ट्रिक मोटर चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
राजपुरा गांव में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
समाधान दिवस: जमीन कब्जा मामले में लापरवाही पर डीएम सख्त, लेखपाल का रोका वेतन
Jhansi: हस्तशिल्पियों के लिए बड़ा अवसर, पुरस्कार योजना के लिए कर सकते हैं आवेदन
Banda: 10 घंटे में खुलासा, चोरी की बैट्री सहित आरोपी गिरफ्तार
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में नाम आने पर आशीष उपाध्याय दिल्ली से गिरफ्तार
पेट्रोल डालकर विवाहिता को जलाया, पति गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप
कुतुबपुर दताना में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में दो युवक घायल
CG: कांकेर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद, एक घायल
सेना की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी, CM ने जांच के लिए गठित की उच्च स्तरीय समिति
मंसूरपुर पुलिस की बड़ी सफलताः 36 घंटे में पशु चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
Weather: दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी