Rome Diamond League 2026: श्रीलंका के स्टार जैवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga Pathirage) ने मशहूर डायमंड लीग में इतिहास रच दिया है। 23 वर्षीय श्रीलंकाई स्टार ने डायमंड लीग के अपने डेब्यू मुकाबले में ही बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 92.62 मीटर की दूरी थ्रो फेंक एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ ही उन्होंने भारत के गोल्डन बॉय व दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चौपड़ा (Neeraj Chopra) भी पीछे छोड़ दिया है। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90.23 मीटर का थ्रो किया था।
इतना ही नहीं वह सबसे दूर भाला फेंकने वाले दूसरे एशियाई जैवलिन थ्रोअर भी बन गए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के दिग्गज जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) का नाम आता है। जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर का थ्रो किया था। पथिराज अब डायमंड लीग में 92.62 मीटर दूर जैवलिन फेंककर उनके बाद दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि ऐसा करने वाले वह वर्ल्ड के आठवें खिलाड़ी बन गए है।
दरअसल रोम के गोल्डन गाला पिएत्रो मेनिया में खेली जा रही Rome Diamond League 2026 प्रतियोगिता में पथिरागे ने अपनी पहली ही कोशिश में 84.49 मीटर का थ्रो किया। यह दूरी जीत के लिए काफी मानी जाती है। हालांकि, उन्होंने अपनी दूसरी कोशिश में 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया। उनके इस थ्रो ने दर्शकों को हैरान कर दिया। इस थ्रो के साथ, वह 2026 सीज़न के पहले ऐसे एथलीट बन गए जिन्होंने 90 मीटर या उससे ज़्यादा दूरी तक जैवलिन फेंका। रुमेश का थ्रो 2024 ओलंपिक फाइनल के बाद से दुनिया भर में दर्ज किया गया सबसे लंबा थ्रो भी था। इस प्रदर्शन ने उन्हें दो बार के वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स पर निर्णायक बढ़त दिलाई, जो 83.91 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, वर्ल्ड ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट कर्टिस थॉम्पसन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
डायमंड लीग में अपनी ऐतिहासिक थ्रो के बाद रुमेश थरंगा पथिराजे (Rumesh Tharanga) ने कहा, "रोम का मौसम बहुत बढ़िया है, जिससे मुझे पिछली प्रतियोगिता की तुलना में जैवलिन को और दूर तक फेंकने में मदद मिली। आज का इवेंट जीतने पर ऐसा लग रहा है जैसे श्रीलंका में कोई जश्न मनाया जा रहा हो।" जीत का जश्न मनाते हुए, पथिरागे ने इसे अपने लिए बहुत खुशी का पल बताया।
डायमंड लीग में जहां रुमेश पथिराजे ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे सचिन यादव का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। सचिन के खराब प्रदर्शन का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह दस खिलाड़ियों के बीच आठवें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 79.18 मीटर था।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18
2026-05-18