Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा, जानें भारत में दिखेगा या नहीं
खबर सार :-
Surya Grahan 2026 Date : खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत खास है। असल में, साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, 2026 को लगेगा। यह एन्युलर सूर्य ग्रहण होगा।
खबर विस्तार : -
Surya Grahan 2026 Date: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए साल 2026 कुछ खास लेकर आया है। इस साल कुल चार ग्रहण होंगे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है। साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह महाशिवरात्रि के ठीक दो दिन बाद लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो आसमान में आग के छल्ले जैसा नजर आएगा।
Surya Grahan 2026 Date: आसमान में दिखाई देगा आग का छल्ला
17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण खास बात ये है कि सूरज का लगभग 96 प्रतिशत हिस्सा ढक जाएगा, और यह लगभग 2 मिनट और 20 सेकंड तक चलेगा।
इस दौरान जिससे सूरज रिंग ऑफ़ फायर जैसा दिखेगा। यह एक खास ग्रहण है जिसमें चांद, सूरज और धरती के बीच से गुज़रता है। चूंकि चांद उस समय धरती से सबसे दूर होता है, इसलिए वह सूरज को पूरी तरह से ढक नहीं पाता। जिससे सूर्य के चारों ओर एक चमकदार आग के छल्ले जैसा नजारा दिखाई देता है। जिसें रिंग ऑफ़ फायर कहते हैं।
Surya Grahan 2026: कब और कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा हालांकि भारत में ये सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। चूंकी भारत दिखाई न देने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि यह रिंग ऑफ फायर दुनिया के कई हिस्सों में नजर आएगा। यह लगभग पूरी तरह अंटार्कटिका के दूरदराज बर्फीले मैदानों के ऊपर से गुजरेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण साउथ अफ्रीका, ज़ाम्बिया, ज़िम्बाब्वे, तंजानिया, लेसोथो, चिली, मेडागास्कर, मलावी, मॉरिशस, मायोट, मोज़ाम्बिक, नामीबिया, रीयूनियन आइलैंड्स, कोमोरोस और इस्वातिनी (स्वाज़ीलैंड) में भी दिखाई देगा।
कैसे और कहां देखें सूर्य ग्रहण
17 फरवरी को लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 Date) को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA द्वारा लाइवस्ट्रीम किए जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि जिन देशों में एन्युलर ग्रहण नहीं दिखेगा, वहां के लोग इसे NASA के YouTube चैनल पर लाइव देख पाएंगे। ग्रहण देखने का एकमात्र सुरक्षित तरीका खास तौर पर डिज़ाइन किए गए एक्लिप्स ग्लास से है। एन्युलर सूर्य ग्रहण के दौरान, चांद सूरज से थोड़ा छोटा दिखाई देता है और एपोजी के पास होता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-26
-
Panchang 27 June 2026: शनिवार 27 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-26
-
Aaj Ka Rashifal 26 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-25
-
Panchang 26 June 2026: शुक्ववार 26 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-25
-
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-24
-
Panchang 25 June 2026: गुरुवार 25 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-24
-
2026-06-24
-
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-23
-
Panchang 24 June 2026: बुधवार 24 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-23
-
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-22
-
Panchang 23 June 2026: मंगलवार 23 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-22
-
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-21
-
Panchang 22 June 2026: सोमवार 22 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-21
-
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-20
-
Panchang 21 June 2026: रविवार 21 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-20