Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हिंदू धर्म में एक बहुत ही खास और श्रद्धापूर्वक मनाया जाने वाला त्योहार है, जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना का प्रतीक है। विवाहित महिलाओं के अलावा जिन युवतियों का विवाह तय हो चुका है, वे भी यह व्रत रख सकती हैं। यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का त्यौहार शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं रात में चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और चंद्रमा के दर्शन के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं।
मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की आयु लंबी होती है और सुख-समृद्धि आती है। करवा चौथ के दिन हर व्रती महिला चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार करती है। इस दिन शाम को चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद विवाहित महिलाएं इस छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं, उनके हाथों से जल ग्रहण करती हैं और अपना व्रत तोड़ती हैं। इस दिन चंद्र दर्शन का समय अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होता है। आइये जानते है कितने बजे चांद निकलेगा।
इस वर्ष, करवा चौथ तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। 200 साल बाद करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ की तिथि, यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सिद्धि योग बन रहा है। यह योग किसी भी कार्य में सफलता और सिद्धि प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में की गई पूजा और साधना विशेष फलदायी होती है।
इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8:14 बजे से शुरू होगा। दिल्ली और एनसीआर में चंद्रोदय रात 8:14 बजे होगा। लखनऊ भी में 8:2 बजे निकलेगा। शहर के अनुसार थोड़ा-बहुत समय में बदलाव हो सकता है।
हिंदू धर्म में चंद्रमा (chandrama) को देवता माना जाता है। ब्रह्मांड के संचालन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शास्त्रों में चंद्रमा को औषधि और मन का अधिष्ठाता देवता माना गया है। इसकी किरणें पौधों और मानव मन को प्रभावित करती हैं। व्रत के बाद जब महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं, तो उनके मन में अपने पति के प्रति निस्वार्थ प्रेम की भावना जागृत होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 24 May 2026: रविवार 24 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल