Happy Karva Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार शुक्रवार, 10 अक्टूबर को पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिन भर की पूजा-अर्चना और सजावट के बाद शाम को सबकी निगाहें एक ही चीज पर टिकी होती हैं -वो है चांद। लेकिन इस बार लखनऊ-कानपुर समेत यूपी के कई शहरों में चांद थोड़ा इंतजार करवाएगा। इसलिए महिलाओं को अपना व्रत खोलने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।
इस वर्ष, करवा चौथ तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है। 200 साल बाद करवा चौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग एक साथ बन रहे हैं। इस योग में की गई पूजा और साधना विशेष फलदायी होती है।

इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8:14 बजे से शुरू होगा। दिल्ली और एनसीआर में चंद्रोदय रात 8:14 बजे होगा। लखनऊ भी में 8:2 बजे निकलेगा। शहर के अनुसार थोड़ा-बहुत समय में बदलाव हो सकता है। यहां देखें आपके शहर में कब दिखेगा चांद
शहर समय

हिंदू धर्म में चंद्रमा (chandrama) को देवता माना जाता है। ब्रह्मांड के संचालन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। शास्त्रों में चंद्रमा को औषधि और मन का अधिष्ठाता देवता माना गया है। इसकी किरणें पौधों और मानव मन को प्रभावित करती हैं। व्रत के बाद जब महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं, तो उनके मन में अपने पति के प्रति निस्वार्थ प्रेम की भावना जागृत होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 11 April 2026: शनिवार 11 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
मीन राशि में उदय होंगे शनिदेव, कई राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वारः पंडित योगेंद्र शर्मा
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 10 April 2026: शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 9 April 2026: गुरुवार 9 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 8 April 2026: बुधवार 8 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 7 April 2026: मंगलवार 7 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 6 April 2026: सोमवार 6 अप्रैल 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन