Kitchen tips: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है बर्तन धोने वाला स्क्रबर आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आपके किचन में मौजूद सभी बर्तन की सफाई स्क्रबर से की जाती है। ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि क्या सच में स्क्रबर खतरनाक हो सकता है अगर हां तो इसका क्या उपाय है?
आपके किचन में बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल होने वाला स्क्रबर सेहत के लिए काफी नुकसान साबित हो सकता है। ज्यादातर यह गीले जगह पर रहता है और इसमें कई बार भोजन का एक छोटा तिनका फंस जाने के कारण इसमें बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं। इससे आपको फूड प्वाइजनिंग और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार बार-बार इस्तेमाल किया जाने वाला स्क्रबर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा हो सकता है और साथ ही इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
स्क्रबर से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले आपको इसके लक्षण के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य को पेट दर्द, जी मिचलाना, उल्टी, दस्त और मल में ब्लड आ रहा है तो आपको सतर्क होने की जरुरत है। एक ही स्क्रबर को बार-बार और घिसकर धोने से बर्तनों की कटिंग में जगह बन जाती है और स्क्रबर में मौजूद कीटाणु इसके माध्यम से पेट में चले जाते हैं, जिससे ये कई बीमारियों का शिकार बना सकते हैं।
बर्तन धोने वाले स्क्रबर की बीमारियों से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। किचन के स्क्रबर को एक हफ्ते से दो हफ्ते में बदल देना चाहिए। बर्तन धुलने के बाद स्क्रबर को अच्छी तरह धो कर मजबूती से निचोड़ लें और उसे सूखी जगह पर रख दें। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे उबलते पानी में डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, इससे सारे बैक्टीरिया मर जाएंगें। अगर संभव हो तो स्टील की स्क्रबर की जगह मुलायम स्पंज का इस्तेमाल करें।
अन्य प्रमुख खबरें
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
Mother’s Day special: 2026 में कब है मदर्स डे?, क्या है हर साल डेट बदलने का कारण
आपके एसी से टपकता है पानी तो न हों परेशान, इन टिप्स को अपनाकर बनाएं यूजफुल
Summer tips: टेबल फैन को इन जगहों पर रखें, घर बन जाएगा एसी रूम
ऑडिशन ने दिलाई पहचान, जिम्मेदारी तले कहां दब गया DID का ये कंटेस्टेंट