सुष्मिता पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं एक्ट्रेस के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था

खबर सार :-
Lalit Modi-Sushmita Sen: ललित मोदी ने जुलाई 2022 में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते का सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था। लेकिन सुर्खियों में आने के बाद फरवरी 2025 में, ललित मोदी ने एक वीडियो पोस्ट के ज़रिए सुष्मिता सेन के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में बताया था।
सुष्मिता पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं एक्ट्रेस के खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड था
खबर विस्तार : -

Lalit Modi Sushmita Sen 'Gold Digger' Tag: मशहूर बिजनेसमैन और IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। साथ ही एक्ट्रेस पर लगे "गोल्ड डिगर"  (पैसे के लिए रिश्ता रखने वाली) होने के आरोपों को गलत बताते हुए, उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए। ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता उनकी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा, "सुष्मिता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया और मेरी पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाई। हमारा रिश्ता बहुत खूबसूरत था, लेकिन दूरियों और करियर की जिम्मेदारियों की वजह से हम साथ नहीं रह पाए।"

सुष्मिता (Sushmita Sen) की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा कि वह आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। ललित ने कहा, "वह एक शानदार महिला हैं। एक सिंगल मदर के तौर पर, उन्होंने अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीसा की परवरिश का बेहतरीन काम किया है। मैं उनकी उपलब्धियों को देखकर हमेशा हैरान रह जाता हूं।" 

मैं एक ऐसा बॉयफ्रेंड था जो सुष्मिता के खर्च पर रहता था

दरअसल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे (Humans of Bombay) के साथ हाल ही में हुई बातचीत में  सुष्मिता की आर्थिक आज़ादी पर चर्चा करते हुए, ललित मोदी ने कहा- "सुष्मिता एक बेहद खूबसूरत, सफल और अपने दम पर कामयाबी हासिल करने वाली महिला हैं। सच कहूं तो, मेरे जान-पहचान वालों में शायद ही कोई ऐसा हो जिसके पास सुष्मिता से ज़्यादा हीरे हों। उन्होंने यह सब पूरी तरह से अपने दम पर कमाया है; यहां तक कि उनके अपने हीरों के स्टोर भी थे। लोग उन्हें लालची कह रहे थे, जो कि बिल्कुल बेबुनियाद था।

उन्होंने यह सब अपनी ही मेहनत से हासिल किया। ऐसा एक बार भी नहीं हुआ कि मैं सुष्मिता (Sushmita Sen) के साथ बाहर गया और मुझे किसी भी चीज के लिए पैसे देने पड़े; हर चीज का खर्च उन्होंने ही उठाया। एक तरह से, मैं एक ऐसा बॉयफ्रेंड था जो उनके खर्च पर रहता था। इसीलिए सुष्मिता एक बहुत स्वाभिमानी महिला हैं और मैं यह बात बड़े गर्व से कहता हूं वह एक असाधारण इंसान हैं, अपने दम पर बनी महिला हैं, और वह कभी भी किसी से कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगी।"

Lalit Modi

Lalit Modi Sushmita Sen: सुष्मिता-ललित का रिश्ता दुनिया के सामने कैसे आया

बता दें कि सुष्मिता और ललित (Lalit Modi) का यह रिश्ता सबसे पहले जुलाई 2022 में तब सार्वजनिक हुआ, जब ललित मोदी ने अपनी और सुष्मिता की एक साथ छुट्टियां मनाते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें वायरल हो गईं और कई दिनों तक Google पर ट्रेंड करती रहीं। तब सुष्मिता को गोल्ड डिगर (Gold Digger) कहकर काफी ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया यूजर्स उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे और इस ‘अनएक्सपेक्टेड’ जोड़ी पर काफी बहस चली। हालांकि फरवरी 2025 में ललित मोदी ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी और अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में बताया था।

अन्य प्रमुख खबरें