PBKS vs SRH Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 17वां मैच शनिवार को मुलनपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड और क्लासेन की दमदार पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए और पंजाब (punjab kings) को 220 रनों टारगेट दिया।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ( sunrisers hyderabad ) को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने ज़बरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ज़बरदस्त पारी खेलते हुए सिर्फ़ 28 गेंदों में 74 रन बनाए। इस पारी में बाएं हाथ के इस बैट्समैन ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। कैप्टन इशान किशन अच्छी शुरुआत का फ़ायदा नहीं उठा पाए और 17 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए।
अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बैटिंग करते हुए 33 गेंदों पर 39 रनों की समझदारी भरी पारी खेली। साहिल अरोड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया, सिर्फ़ 9 रन बनाए। बॉलिंग में, पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने चार ओवर में 50 रन दिए। ज़ेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।
सनराइजर्स हैदराबादः ईशान किशन (कप्तान) , ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा ।
पंजाब किंग्सः श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच