ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। हबीबुल बशर की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसी टीम ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीती थी।
वनडे सीरीज शेड्यूल के अनुसार, शुरुआती दो मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 17 और 20 अप्रैल को खेले जाएंगे, जबकि तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 23 अप्रैल को चटगांव में होना है। मेहदी हसन मिराज टीम की कप्तानी जारी रखेंगे। वनडे टीम में लिटन दास, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ रिशाद हुसैन और नाहिद राणा जैसे कुछ युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, टीम के मुख्य बल्लेबाज सैफ हसन और आतिफ हुसैन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निगाहें रहेंगी।
वनडे टीम के पांच सदस्य – नाहिद, मुस्तफिजुर, शोरिफुल, रिशाद हुसैन और तंजीद हसन – इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेल रहे हैं। वह 12 अप्रैल तक टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ जाएंगे। वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश न्यूजीलैंड से काफी पीछे है। बांग्लादेश नौवें स्थान पर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड रैंकिंग में भारत से ठीक पीछे दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था।
तीन मुकाबलों की सीरीज को कीवी टीम 2-1 से अपने नाम करने में सफल रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी न्यूजीलैंड अपनी इसी लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, न्यूजीलैंड को अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खलेगी, क्योंकि वे इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने में व्यस्त हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम : मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और नाहिद राणा।
अन्य प्रमुख खबरें
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26
RCB vs GT Qualifier 1: बेंगलुरु के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं गुजरात टाइटंस के ये 5 'धुरंधर' खिलाड़ी
2026-05-26
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-25
IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चार टीमें तय, जानें कब और कहां होगी भिड़ंत
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-23
2026-05-23
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
2026-05-22
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
2026-05-21