Akhilesh Yadav Masjid Meeting: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य सांसदों द्वारा दिल्ली में संसद भवन के पास एक मस्जिद में कथित तौर पर बैठक को लेकर अब सियासत माहौल गरमा गया है। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मस्जिद को सपा कार्यालय बनाने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा जा रहा है कि मस्जिद को राजनीति का मंच बनाकर न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है, बल्कि यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि राजनीतिक मर्यादा की धज्जियां उड़ाई गई हैं।
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आरोप है कि अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने मस्जिद का राजनीतिक इस्तेमाल करके मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी पर भी सवाल उठाए, जोखुद समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। साथ ही डिंपल यादव के बैठने के तरीके को इस्लामिक परंपराओं के खिलाफ बताया और दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उधर सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। पार्टी नेताओं का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि मस्जिद में कोई बैठक नहीं हुई थी और हम सभी वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भाजपा की मंशा हमेशा से भ्रमित करने की रही है और वे देश के मूल उद्देश्य से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बातें कह रहे हैं। यह सरकार न तो एसआईआर पर बात करना चाहती है और न ही ऑपरेशन सिंदूर पर। ये बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे थे और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।"
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के आरोपों पर कहा कि सपा आस्था जोड़ने का काम करती है। हम इसके साथ हैं और यही बात भाजपा को परेशान करती है। वहीं सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "आस्था और मस्जिद लोगों को जोड़ते हैं, लेकिन भाजपा बांटना सिखाती है। उनकी राजनीति केवल भेदभाव की है। भाजपा के लोग सबसे ज़्यादा ईश्वर के नाम का दुरुपयोग करते हैं।"
दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मस्जिद में कथित बैठक की वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस बैठक में उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव भी नजर आ रही हैं। डिंपल यादव के अलावा घोसी सांसद राजीव राय, फिरोजाबाद से सांसद अक्षय यादव, रामपुर से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, बदायूं से सांसद आदित्य यादव, संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क और कैराना सांसद इकरा हसन भी मौजूद हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...