India-Japan Bilateral Meeting: भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan Tensions) के बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने जापान के रक्षा मंत्री नकातानी जेन (Nakatani Zen) के साथ दिल्ली में अहम बैठक की। इस हाई लेवल मीटिंग में पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) को लेकर भी चर्चा की गई है।
इसके अलावा यह बैठक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और मौजूदा वैश्विक स्थिति पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। साथ ही द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। जापानी रक्षा मंत्री की इस यात्रा को भारत और जापान के बीच मजबूत रक्षा सहयोग का प्रतीक माना जा रहा है।
राजनाथ सिंह ने पहलगाम हमले के बाद जापान से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। भारत-जापान रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ मजबूत एकजुटता दिखाने के लिए मैं जापान सरकार को धन्यवाद देता हूं। मैं इस अवसर पर भारत-जापान रक्षा संबंधों को गहरा करने में आपके बड़े योगदान की सराहना करता हूं।"
रक्षा मंत्री के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस बैठक का ब्योरा दिया गया। रक्षा मंत्री ने लिखा, 'नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी से मिलकर बहुत खुशी हुई। भारत और जापान के बीच विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। द्विपक्षीय बैठक के दौरान हमने रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने किसी भी तरह के आतंकवाद की निंदा की और सीमा पार के खतरों से निपटने के लिए सहयोग और संयुक्त प्रयासों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बता दें कि भारत और जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच सोमवार पहलगाम आतंकी हमले, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर बैठक हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की। पिछले 6 महीने में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की यह दूसरी बैठक है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी