Delhi i20 Blast : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों की मौत हुई, अनेक घायल अस्पतालों में जीवन की जंग लड़ रहे हैं। विस्फोट के करीब एक घंटे बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन और अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं।
पीएम मोदी लगातार दिल्ली के हालात की जानकारी अधिकारियों से ले रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ितों के साथ है और स्थिति सामान्य करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि घायलों के इलाज और मृतकों के परिवारों की हरसंभव मदद में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पुलिस व जांच एजेंसियां धमाके के कारण और दोषियों की तलाश में तेजी से जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की भी अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...