Delhi New BJP Office: दिल्ली भाजपा को एक नया कार्यालय मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार शाम इसका उद्घाटन किया। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय में पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद कन्या पूजन भी किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री, सभी सांसद और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
बता दें कि नया भाजपा दफ्तर पॉकेट 3, 14, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है। बीजेपी के इस कार्यालय में बेसमेंट में वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भूतल पर एक सम्मेलन कक्ष, कैंटीन और स्वागत कक्ष हैं। पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सभागार है। जबकि दूसरी मंजिल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कमरे हैं। तीसरी मंजिल पर प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और प्रदेश मंत्री के दफ्तर हैं। नए भाजपा कार्यालय की चौथी मंजिल पर अन्य राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कमरे हैं। वहीं पांचवीं मंजिल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के कार्यालय हैं।
इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जनता से जुड़ी रहती है और उनके लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों के बाद दिल्ली भाजपा को उसका उचित कार्यालय मिला है। भाजपा कार्यालय किसी मंदिर से कम नहीं है। आज दिल्ली की जनता का भाजपा पर विश्वास है। दिल्ली भाजपा जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, नानाजी देशमुख, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, मुरली मनोहर जोशी जैसी अनेक विभूतियों के आशीर्वाद और परिश्रम से पार्टी ने प्रगति की है... लेकिन जिस बीज से भाजपा आज इतना विशाल वटवृक्ष बनी है, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई और उसी दौरान दिल्ली जनसंघ को वैद्य गुरुदत्त के रूप में अपना पहला अध्यक्ष भी मिला।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब वे हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष थे, तब नरेंद्र मोदी महामंत्री बनकर आए थे। उस समय भाजपा का कोई दफ्तर नहीं था। उनकी प्रेरणा से हिमाचल में भाजपा कार्यालय (Delhi New BJP Office) बना। उनके मार्गदर्शन में ही हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी