Pawan Khera: कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन खेड़ा की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। मंगलवार को असम पुलिस की टीमें पवन खेड़ा के दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर पहुंची। इस दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में असम पुलिस ने पवन खेड़ा के आवास पर छापा मारा। हालांकि उस समय खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। यह कार्रवाई सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा (Riniki Bhuiyan Sarma) द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद की गई है। पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
दरअसल पवन खेड़ा ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल उठाया था कि क्या हिमंत और उनकी पत्नी चुनाव के बाद देश छोड़कर भागने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास UAE, एंटीगुआ और मिस्र के पासपोर्ट हैं, और उन्होंने विदेशों में अपनी संपत्ति छिपा रखी है। इसके अलावा, उन्होंने एक अमेरिकी कंपनी के साथ उनके वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन की मांग की।
इसके बाद, हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा के आरोपों का जवाब दिया। सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी पत्नी के नाम पर जाली पासपोर्ट और कंपनी के रिकॉर्ड फैलाकर राजनीति का स्तर और गिरा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में आपराधिक साजिश के आरोप के तहत गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं, यदि आवश्यक हुआ, तो पवन खेड़ा को आजीवन कारावास भी हो सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में कई बड़ी विसंगतियां थीं और उन्हें विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे ”पाकिस्तानीज इन अजमान” नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था।
इस पूरे घटनाक्रम ने असम में राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है। आरोप-प्रत्यारोप और पलटवार की राजनीति और बढ़ गई है। इस बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के बाद, असम पुलिस दिल्ली पहुंची है और स्थानीय पुलिस की मदद से, फिलहाल पवन खेड़ा के घर पर छापा मार रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया है। सरमा ने कहा कि वह और उनकी पत्नी दोनों ही कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष