Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu ) ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में 71 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। जिसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 71 लोगों की इस सूची में बिहार से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ( Sushil Kumar Modi) और गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
राजनीति के जरिए बिहार के विकास को नई दिशा देने के लिए जीवन भर काम करने वाले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी पत्नी जेसी सुशील मोदी ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद जेसी मोदी ने कहा कि यह पूरे बिहार का सम्मान है।
जेसी मोदी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करना वास्तव में सुशील मोदी के पांच दशकों के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के समर्पण और अच्छे कार्यों का सम्मान है। इस सम्मान से लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और सुशील मोदी के प्रशंसकों के साथ मेरा परिवार भी खुश है। सुशील मोदी के इस सम्मान को बिहार की जनता को समर्पित करते हुए मुझे बेहद खुशी होगी, क्योंकि उनका पूरा समर्पण बिहार के प्रति था।
71 लोगों की सूची में 4 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। आप नीचे दी गई सूची के माध्यम से उनके नाम देख सकते हैं।
71 लोगों की सूची में 10 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। आप नीचे दी गई सूची के माध्यम से उनके नाम देख सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार