Indo-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार रियासी इलाकों में हमले कर रहा है। हालांकि, भारतीय सेना उनके मंसूबों को पूरी तरह नाकाम कर रही है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया।
शुक्रवा रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के करीब 19 शहरों पर ड्रोन हमले किए। श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। साथ ही फिरोजपुर के खाई सेमा गांव में एक घर पर ड्रोन गिरा। इस हमले में कुछ गाड़ियां जल गईं और कई लोग झुलस गए। वहीं चंडीगढ़ और अंबाला में एयर स्ट्राइक की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा शुक्रवार को शाम होते ही जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों केरन, मेंढर, नौगाम, उरी, तंगधार, आरएस पुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग कर रहा है। शुक्रवार देर शाम कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट लगा दिया गया। कुछ जगहों पर सायरन की आवाज़ें सुनी गईं। जम्मू में हुए हमलों के बाद ब्लैकआउट लगाया गया, जिससे स्थानीय लोग घबरा गए और अपने घरों की ओर भाग गए। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने और सभी लाइटें बंद करने को कहा है। जम्मू-कश्मीर ने स्थित काफी संवेदनशील बनी हुई है।
गौरतलब है कि पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान घबरा गया है। पठानकोट, उधमपुर, गुरदासपुर, जम्मू, बठिंडा और जैसलमेर में मिसाइलों और ड्रोन से गुरुवार रात हमला हुआ था लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब देकर पाकिस्तान के सभी मंसूबों को नाकाम कर दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ आया Alert मैसेज, सुनाई दी सायरन की आवाज, जानें किसने और क्यों भेजा
अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां, देश में पहली बार शुरू हुआ MLFF सिस्टम
यात्री सुविधाओं के मामले में पिछड़ा इंदौर एयरपोर्ट, देश में 13वें स्थान पर
बरगी डैम में भीषण नाव हादसा: तूफान के बीच पलटी पर्यटक नाव, 4 की मौत, 18 लापता
मतगणना केंद्रों की बढ़ेगी सुरक्षा, आयोग ने लागू की QR आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली
Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार, बच्ची समेत 5 लोग जिंदा जले
इंडिगो का बड़ा फैसलाः 1 मई से दोहा के लिए फिर से शुरू होगा विमानों का संचालन
ADAG के पूर्व अधिकारी अमिताभ झुनझुनवाला की मुंबई कोर्ट में होगी पेशी, बैंक लोन धोखाधड़ी का मामला
हिमालय की हरियाली पर खतरा, 2 साल में 2.27% ग्रीन कवर घटा