Mumbai Kidnapping Case: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मशहूर आर स्टूडियो (RA Studio) की पहली मंजिल पर दिनदहाड़े एक सिरफिरे ने 15-20 बच्चों को ऑडिशन के बहाने बुलाया और फिर उन्हें बांधक बना लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 घंटे के अंदर सभी 20 बच्चों को छुड़ा लिया है। वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान फायरिंग में गोली लगने से मासूमों को बंधक बनाने वाले आरोपी रोहित आर्या की मौत हो गई। उसे गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मुंबई पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। उचित सत्यापन के बाद अन्य विवरण यथाशीघ्र साझा किए जाएंगे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के पवई इलाके में रोहित आर्य नाम के शख्स ने कुछ बच्चों को बंधक बना लिया था। उसने एक वीडियो जारी कर कथित तौर पर कहा कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर उसे ऐसा नहीं करने दिया गया तो वह आग लगा देगा और खुद को तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। शख्स मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था ।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि 17 बच्चों और एक वरिष्ठ नागरिक को बंधक बनाया गया था। पहले तो बात करने की कोशिश की गई, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस जबरन स्टूडियो में घुस गई। पुलिस को दोपहर 1.45 बजे कॉल मिली। मौके पर कुछ केमिकल और एयर गन मिलीं। बच्चों को वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मुंबई पुलिस के लिए ये ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था।
बता दें कि यह घटना दिनदहाड़े हुई है। क्लासरूम में बंधक बनाए गए बच्चे खिड़की से झांकते नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन से बच्चों को बचाने की गुहार लगाई। वहीं पुलिस ने पूरी बिल्डिंग (RA Studio) को घेरकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...