Faridabad 350kg RDX: देश में एक बड़ी आतंकी साज़िश का पर्दाफ़ाश हुआ है। दिल्ली के पास फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक (RDX) बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक एंटी-टेरर ऑपरेशन के जरिए एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। कश्मीर में गिरफ्तार डॉक्टर के फरीदाबाद वाले घर से 350 किलो RDX बरामद किया गया है। इसके अलावा एक AK-47 असॉल्ट राइफल और गोला-बारूद भी मिला है। विस्फोटक की मात्रा इतनी ज़्यादा है कि यह पुलवामा हमले से भी ज़्यादा तबाही मचा सकता था।
फिलहाल गिरफ्तार डॉक्टर राशिद जम्मू-कश्मीर पुलिस की हिरासत में है। गिरफ्तार डॉक्टर आदिल मूल रूप से अनंतनाग का रहने वाला है। वह लंबे समय तक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी रहा था। आदिल के पास MBBS और MD की डिग्री है। आदिल को तीन दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उससे कड़ी पूछताछ की गई। जिसके बाद यह बड़ा खुलासा हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक की बरामदगी एक बड़ी आतंकी साज़िश की ओर इशारा करती है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। नेटवर्क के दूसरे सदस्यों की भी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार तीन डॉक्टरों पर आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है। जिसमें से दो डॉक्टरों को कश्मीर के अनंतनाग और पुलवामा से गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मॉड्यूल में शामिल एक डॉक्टर अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। फरार डॉक्टर मुज़म्मिल एक फिजिशियन है। उसने फरीदाबाद के धौज पुलिस स्टेशन इलाके में एक कमरा किराए पर लिया हुआ था, जहां ये सामान रखा हुआ था। शक है कि वे अंसार गजवत-उल-हिंद आतंकी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। मामले में आगे की जांच चल रही है।
गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर पर छापे के दौरान 350 किलो विस्फोटक बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बरामद विस्फोटकों की भारी मात्रा से पता चलता है कि यह डॉक्टर देश में कितनी बड़ी तबाही मचाने की योजना बना रहा था। इसे समझने के लिए, 14 फरवरी 2014 को जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर हुए हमले में सिर्फ 60 किलो RDX का इस्तेमाल हुआ था, जिसमें 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह घटना अकेले ही यह बताती है कि फरीदाबाद से बरामद विस्फोटकों से कितनी बड़ी तबाही हो सकती थी।
हालांकि पुलिस ने उन रिपोर्ट्स से इनकार किया है जिनमें कहा गया था कि हरियाणा के फरीदाबाद के धौज पुलिस स्टेशन इलाके में एक डॉक्टर के किराए के कमरे से 360 किलोग्राम RDX बरामद हुआ है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि आरोपी के कमरे से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ है। इसके अलावा, कमरे से AK-47 नहीं मिला, और पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सिर्फ़ एक असॉल्ट राइफल बरामद हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Assembly Election 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों पर मतदान कल, 4 मई को होगी मतगणना
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट