Karwa Chauth 2025: देशभर में करवा चौथ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दिल्ली-एनसीआर से लेकर लखनऊ-जम्मू-कश्मीर और अमृतसर तक, सुहागिन महिलाओं ने चांद के दर्शन किए और अर्घ्य देकर अपना व्रत संपन्न किया। करवा चौथ का व्रत चांद देखने के बाद ही पूरा माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। करवा चौथ कई प्रमुख राजनेताओं और उनके परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह त्योहार मनाया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ की रस्में निभाईं और चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ देहरादून स्थित सीएम आवास पर पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखा। दंपत्ति ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गीता धामी ने रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया।

इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता पाठक के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास पर करवा चौथ मनाया। नम्रता पाठक ने अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ दिल्ली में करवा चौथ (Karwa Chauth) की रस्में निभाईं। चांद देखने के बाद व्रत का समापन करते हुए, मनोज तिवारी ने कहा, "यह त्योहार पति-पत्नी के बीच प्रेम और कर्तव्य की भावना को और गहरा करता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी पत्नी ने मेरे लिए यह व्रत रखा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अपने परिवार के साथ करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) मनाया। उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस दौरान, उनके दोनों बेटों, अमानत चौहान और रिद्धि चौहान की पत्नियों ने भी व्रत रखा। चौहान परिवार ने अपनी शादी के बाद पहली बार एक साथ करवा चौथ मनाया। पूरे परिवार ने एक पूजा और कथा का आयोजन किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Chardham Yatra 2026: बदरी-केदार में विशेष पूजा होगी महंगी? BKTC जल्द ला सकता है नया रेट चार्ट
भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील, आवाजाही पर रोक, बाजारों पर बुरा असर
‘फांसी घर’ विवादः स्पष्टीकरण देंगे अरविंद केजरीवाल, समिति के सामने रखी ये मांग
Israel-Iran War: दुबई से भारत पहुंची एयर इंडिया की पहली फ्लाइट, उड़ानें फिर से बहाल
ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी कायरता या कूटनीति? सोनिया का सरकार पर हमला
Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत भी हुआ एक्टिव, PM मोदी ने नेतन्याहू से की बात
Israel-Iran War: इंडिगो, एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों ने रद्द की फ्लाइट्स, जारी की ये गाइडलाइन
रानी लक्ष्मीबाई कृषि विवि दीक्षांत समारोह: युवाओं से देश के लिए बड़ा लक्ष्य तय करने का आह्वान