नई दिल्लीः दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके ने राजधानी को दहला दिया है। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित गौरी शंकर मंदिर के समीप हुई, जब एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में दहशत फैल गई और आस-पास की दुकानों के शीशे टूट गए।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना शाम 6 बजकर 55 मिनट पर प्राप्त हुई। तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए चार वाटर टेंडर और एक वाटर बाउज़र मौके पर भेजे गए। ऑपरेशन की निगरानी एडीओ सी.एल. मीणा और एसटीओ प्रवीन द्वारा की गई, जबकि ड्यूटी ऑफिसर मनीष कुमार को भी लगातार अपडेट दिया गया।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि करीब 7 बजकर 5 मिनट पर एक के बाद एक कई कॉल्स मिलने लगीं, जिसके बाद दो अतिरिक्त वाटर टेंडर भेजे गए। संयुक्त प्रयासों से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया और अब कूलिंग का कार्य जारी है।
फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि धमाका सीएनजी सिलेंडर फटने से हुआ या किसी विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल से। इस संबंध में फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है।
एक चश्मदीद ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि “पूरा इलाका हिल गया, दुकानों के शीशे टूट गए और लोग चीखते हुए भागने लगे। कुछ ही पलों में कार और उसके पास खड़ी गाड़ियां आग का गोला बन गईं।”
पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियां इस घटना को आतंकी साजिश या तकनीकी विस्फोट के दोनों पहलुओं से देख रही हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस
Twisha Sharma Death Case: फरार पति समर्थ सिंह ने लगाई अंतरिम जमानत की गुहार, तलाश जारी