Delhi i20 Blast : देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम उस वक्त दहल गई, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास अचानक एक कार में एक तेज धमाका हुआ। यह विस्फोट सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल के नजदीक करीब शाम 7 बजे के आस-पास हुआ। इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और एनएसजी की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी चुकी हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने देर शाम स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस धमाके की जांच हर एंगल से की जाएगी और किसी भी संदिग्ध तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। शाह जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने, ट्रैफिक रूट्स की मैपिंग करने और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने बताया कि धमाका लाल किले के पास खड़ी एक हुंडई i20 कार में हुआ था। शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि वाहन में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी, हालांकि फॉरेंसिक टीम के परीक्षण के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और ट्रैफिक को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट के पीछे किसी बड़े आतंकी साजिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम धमाके की तकनीकी जांच में जुटी है।
अन्य प्रमुख खबरें
नोएडा हिंसा में आगजनी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
जामिया नगर गैंगरेप मामले पर NCW सख्त, दिल्ली पुलिस से मांगी पूरी रिपोर्ट
क्या है ग्रीन टेक्नोलाॅजी? कम लागत में आधुनिक तकनीक से बनेंगी गुजरात की 20 सड़कें
PM Modi Rojgar Mela: मोदी सरकार का 'मिशन रोजगार' , PM ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Twisha Sharma Death Case:परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, SIT मांगेगी समर्थ सिंह की कस्टडी
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...