Bihar Elections Exit Polls : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिखाए गए एग्जिट पोल ने एक रोमाचंक तस्वीर दिखाई दे रही है। अब तक आए सभी पोल्स में से एग्जिट माय इंडिया का अनुमान सबसे अलग और बेहद कड़ा मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। पोल के मुताबिक, सत्ताधारी NDA को 121 से 145 सीटों के बीच परिणाम सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को इस चुनाव में शून्य से दो सीटों तक ही सीमित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है, और एग्जिट माय इंडिया के अनुमान के अनुसार NDA को इस आंकड़े से एक सीट कम मिल सकती है। वहीं महागठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंचने पर उसे बहुमत से सिर्फ चार सीट कम मिल सकता है, जो चुनावी मुकाबले को जबरदस्त तरीके से दिलचस्प बना सकता है।
एनडीए के नजरिए से देखे तो सबसे अधिक चिंताजनक पहलू वोट शेयर का अनुमान है। एग्जिट माय इंडिया के मुताबिक, एनडीए को 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है, जबकि महागठबंधन को 41 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जिससे दोनों गठबंधन के बीच मात्र दो प्रतिशत का फर्क दिखाई दे रहा है जो मुकाबले को कड़ा होने के संकेत दे रहा है। यदि यह आंकड़े सही साबित होते हैं, तो बिहार चुनाव का परिणाम पहले से अनुमानित परिणामों से कहीं अधिक कड़ा हो सकता है।
दूसरी ओर, अन्य एग्जिट पोल्स जैसे वोट वाइब और सीएनएक्स के एग्जिट पोल ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया है। वोट वाइब के मुताबिक, एनडीए को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सीएनएक्स ने एनडीए के लिए 150 से 170 सीटें तक का अनुमान बता रहा है।
एनडीटीवी के एग्जिट पोल्स के अनुसार, एनडीए को 144 सीटें, महागठबंधन को 93 सीटें, और जन सुराज पार्टी को एक सीट मिलने की संभावना व्यक्त कर रहा है। हालांकि, एग्जिट पोल्स के परिणाम हमेशा सटीक नहीं होते, और इस बार भी मतगणना के दिन (शुक्रवार) स्थितियां बदल सकती हैं।
फिलहाल महागठबंधन के लिए दिखाए गए एग्जिट पोल सकारात्मक तो नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन कई विशेषज्ञों का अनुमान है कि आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। पोल्स के मुताबिक, आरजेडी को 67 से 76 सीटों तक मिल सकती हैं, जो कि 2020 के चुनाव परिणाम से थोड़ा कम है, जब उसने 75 सीटें जीती थीं। वहीं, जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) को 56 से 62 सीटें मिलने का अनुमान है, और बीजेपी को 50 से 56 सीटें मिलने की संभावना है। कांग्रेस के खाते में 17 से 21 सीटें आ सकती हैं।
हालांकि एग्जिट पोल्स के परिणाम कई बार गलत साबित होते हैं, लेकिन इस बार के आंकड़े चुनावी संघर्ष को और दिलचस्प बना रहे हैं। बिहार चुनाव के परिणाम 14 नवम्बर, शुक्रवार को होने वाली मतगणना में स्पष्ट होंगे, और ये आंकड़े उस समय के वास्तविक परिणामों से अलग हो सकते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार