Gold Silver Rate Today: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच सोमवार को सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 23 मार्च को देश में सोने और चांदी के कीमतों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। MCX चांदी की कीमत 13,606 रुपये गिरकर 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। जबकि सोना करीब 7,135 रुपये गिरकर 1,37,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
दिल्ली में आज सोने का भाव
देश की राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने का भाव 14,017 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,850 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,517 रुपये प्रति ग्राम है। जबकि चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई में आज सोने का भाव
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 23 मार्च को 24-कैरेट सोने का भाव 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,835 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,502 प्रति ग्राम है। इसके अलावा चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता में आज सोने का भाव
कोलकाता में आज 24-कैरेट सोने का भाव 14,002 रुपये प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,835 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,502 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम
चेन्नई में आज सोने का भाव
चेन्नई में आज 24-कैरेट सोने का भाव 14,128 प्रति ग्राम, 22-कैरेट सोने का भाव 12,950 प्रति ग्राम, और 18-कैरेट सोने का भाव 10,800 प्रति ग्राम है। जबकि चांदी 2,13,599 रुपये प्रति किलोग्राम
उधर वैश्विक बाजारों में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट पर बढ़ते तनाव और मज़बूत होते अमेरिकी डॉलर के बीच, दोनों कीमती धातुओं पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। COMEX पर सोना 5.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,359 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। जबकि चांदी 6.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस आ गई है। पिछले हफ़्ते भी सोने में लगभग 11% की गिरावट आई थी जिसे 1983 के बाद से इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट माना जा रहा है। वहीं, एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान, चांदी की कीमत भी लगभग 3% गिरकर $67.5 प्रति औंस पर आ गई।
जानकारों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। नतीजतन, सेंट्रल बैंकों जिनमें US फेडरल रिजर्व भी शामिल है द्वारा जल्द ही ब्याज दरें घटाए जाने की उम्मीदें कम हो गई हैं। चूंकि सोना नॉन-यील्डिंग एसेट है जिससे कोई रिटर्न नहीं मिलता, इसलिए ऐसे माहौल में इसकी मांग कम हो जाती है, जिससे कीमतों पर नीचे की ओर दबाव पड़ता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दो दिनों के भीतर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद तेल बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर ईरान के पावर प्लांट पर संभावित हमले हो सकते हैं। इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी कि यदि उसके ठिकानों पर हमला किया गया, तो वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पूरी तरह से बंद कर सकता है और ऊर्जा, IT तथा जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
West Bengal में कारोबार की नई उम्मीद: निवेश, उद्योग और रोजगार को लेकर बढ़ा भरोसा
Global Tension से चमका सोना-चांदी: Gold नई ऊंचाई पर, Silver 2.60 लाख रुपए के पार
US-Iran Tension से सहमा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली
वैश्विक तनाव के बीच चमका सोना-चांदी, डॉलर हुआ कमजोर, निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी
ADB Report 2026: वैश्विक वैल्यू चेन की बदली तस्वीर, बढ़े रोजगार के अवसर, कम हुई गरीबी
डॉलर इंडेक्स में गिरावट का असर: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
Bhartiya Share Market में जबरदस्त तेजी, बैंकिंग सेक्टर में जोरदार खरीदारी, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
US Iran Tension के बीच सोना-चांदी लुढ़के, निवेशकों में सतर्कता बढ़ी
IMF Report: India में डिजिटलीकरण से छोटे बिजनेस को मिला बड़ा बूस्ट, अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत