Tech Launch: फोनपे ने लॉन्च किया ‘स्मार्टपॉड’, अब इंटीग्रेटेड कार्ड पेमेंट्स के साथ नेक्स्ट-जेन स्मार्टस्पीकर की भी सुविधा
खबर सार :-
फोनपे ने 'स्मार्टपॉड' लॉन्च किया है, जो स्मार्टस्पीकर और कार्ड पेमेंट पीओएस को जोड़कर एक ऑल-इन-वन सॉल्यूशन देता है। यह छोटे मर्चेंट्स को यूपीआई के साथ-साथ कार्ड पेमेंट स्वीकार करने की सुविधा देता है। इन-बिल्ट डिस्प्ले, एनएफसी, ईएमवी सपोर्ट, और पिन एंट्री जैसे फीचर्स से यह डिवाइस पेमेंट अनुभव को सरल और किफायती बनाता है।
खबर विस्तार : -
Smartpod Launch: भारत सरकार की 'डिजिटल इंडिया' मुहिम के तहत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय कंपनियां नित नए आयाम गढ़ रही हैं। ऑनलाइन पेमेंट हो या डिजिटल पेमेंट सबमें भारतीय सबसे आगे हैं। इस बीच फोनपे ने अपना नेक्स्ट-जेन स्मार्टस्पीकर 'फोनपे स्मार्टपॉड' पेश किया है, जिसे मर्चेंट्स और ग्राहकों की बदलती पेमेंट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में लॉन्च किया गया यह नया हाइब्रिड डिवाइस भारतीय मर्चेंट्स के लिए प्रैक्टिकल सॉल्यूशन डेवलप करने की फोनपे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत में मैन्युफैक्चर्ड स्मार्टपॉड पहला फोनपे सॉल्यूशन है, जो स्मार्टस्पीकर और ट्रेडिशनल पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) डिवाइस की सर्वोत्तम विशेषताओं को एक ही किफायती डिवाइस में जोड़ता है। यह नया मॉडल पहले के स्मार्ट स्पीकरों का अपग्रेड है, जो यूपीआई पेमेंट के लिए ऑडियो अलर्ट सपोर्ट करते थे।

मर्चेंट की सुविधा को ध्यान में रखकर किया डिजाइन
स्मार्टपॉड उन मर्चेंट्स की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है, जो मुख्य रूप से यूपीआई पेमेंट स्वीकार करते हैं, लेकिन कार्ड के माध्यम से भुगतान स्वीकार करने का किफायती तरीका न होने के कारण बिक्री के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। यह डिवाइस एक उपयुक्त समाधान है, जो उन्हें छूटी हुई बिक्री को प्राप्त करने और सिंगल, ऑल-इन-वन, किफायती पेमेंट सॉल्यूशन के साथ ग्राहकों की एक वाइडर रेंज की सेवा करने में मदद करता है। कार्ड और क्यूआर कोड जैसे इन पेमेंट विधियों का सहज इंटीग्रेशन, यूजर्स और मर्चेंट्स दोनों के लिए एक सहज और अधिक सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित करता है।
मर्चेंट्स के लिए एक आइडल अपग्रेडः युवराज सिंह
फोनपे के मर्चेंट बिजनेस के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, युवराज सिंह शेखावत ने कहा, "ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में स्मार्टपॉड लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। जहां हमारे पुराने स्मार्टस्पीकर हमारे मर्चेंट पार्टनर्स के लिए क्यूआर कोड-बेस्ड पेमेंट स्वीकृति को विश्वसनीय और सहज बनाते थे, वहीं स्मार्टपॉड इन किफायती उपकरणों के माध्यम से कार्ड स्वीकृति को सक्षम बनाकर एक कदम आगे जाता है। यह विशेष रूप से छोटे मर्चेंट्स के लिए एक आइडल अपग्रेड है, जिनकी जरूरत सभी प्रकार के डिजिटल पेमेंट को किफायती तरीके से स्वीकार करने की है और यह देश भर के उपभोक्ताओं को अपने आस-पास के सबसे छोटे मर्चेंट्स के यहां भी कार्ड का इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है। हमें अपने छोटे मर्चेंट पार्टनर के साथ साझेदारी कर और उन्हें ऐसे सॉल्यूशन प्रदान कर बेहद खुशी हो रही है, जो उनके बिजनेस को उनके बड़े समकक्षों के बराबर लाने में मदद कर सकते हैं और उन्हें अपने बिजनेस के विस्तार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं।

"स्मार्टपॉड' की खासियतों के बारे में जानें
'स्मार्टपॉड' में स्मार्टस्पीकर 2.0 के सभी लोकप्रिय फीचर जैसे सेलिब्रिटी वॉइस कन्फर्मेशन, 4जी नेटवर्क, फास्ट चार्जिंग आदि शामिल हैं। यह डिवाइस मास्टरकार्ड, वीजा, रुपे और अमेरिकन एक्सप्रेस सहित सभी प्रमुख नेटवर्क से कार्ड पेमेंट स्वीकार करता है और नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी) टैप और यूरोपे, मास्टरकार्ड और वीजा (ईएमवी) चिप ट्रांजैक्शन (डिप एंड पे) दोनों को सपोर्ट करता है।
कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश
कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए, स्मार्टपॉड में लेन-देन की राशि दिखाने के लिए कस्टमर-फेसिंग डिस्प्ले और आसान अमाउंट एंट्री के लिए मर्चेंट फेसिंग डिस्प्ले है। इसमें पिन एंट्री के लिए एक कीपैड भी है और यह सभी कार्ड लेनदेन के लिए ई-चार्ज स्लिप को सपोर्ट करता है, जिससे एक सुरक्षित और कुशल पेमेंट प्रक्रिया सुनिश्चित होती है। फोनपे के सभी डिवाइस सॉल्यूशन सभी बाजारों में उपलब्ध होंगे, जिससे मर्चेंट्स को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप डिवाइस चुनने की सुविधा मिलेगी। यह बहु-स्तरीय दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि सभी आकार के व्यवसाय अपने इन-स्टोर डिजिटल पेमेंट के प्रबंधन के लिए एक लागत-प्रभावी समाधान पा सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Realme 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानिए नए फोन में क्या मिलेगा
2026-11-07
-
व्हाट्सएप एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ला रहा है आईओएस जैसे चैट प्रीव्यू फीचर्स
2026-11-06
-
Honor 700 सीरीज का डिजाइन आधिकारिक रूप से सामने आया
2026-11-06
-
iQOO 16s स्मार्टफोन मलेशियाई SIRIM डेटाबेस में हुआ सर्टिफाइड
2026-11-06
-
Motorola Signature 27 लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स
2026-11-05
-
ट्राई के नए नियम: अब आईपी आधारित होंगे टेलीकॉम नेटवर्क
2026-11-03
-
Apple iPad 2027 Models: नए फीचर्स के साथ ऐपल लॉन्च करेगा 3 नए आईपैड
2026-11-03
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इसी महीने, जानें कीमत और फीचर्स
2026-11-02
-
लावा के स्मार्टफोन 15 नवंबर से महंगे होंगे, जानें नई कीमतें
2026-11-01
-
सैमसंग गैलेक्सी A08 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-10-28
-
मोटोरोला मोटो जी47 पावर यूरोप में लॉन्च, 7000mAh बैटरी
2026-10-28
-
Poco X8s स्मार्टफोन वैश्विक बाजार में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
2026-10-26
-
10000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ वीवो वाई600 लॉन्च, जानें कीमत
2026-10-26
-
भारत में AI बूम, शेयर बाजार में 100 अरब डॉलर बढ़ेगी वैल्यूएशन
2026-10-21
-
Oppo Reno17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, बैटरी और कैमरे की जानकारी आई सामने
2026-10-21