सिम कार्ड का नया नियम हुआ लागू, जानें... अब एक यूजर कितनी संख्या में रख सकेगा मोबाइल कनेक्शन
खबर सार :-
केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड रखने का नया नियम लागू किया है। नए नियमों के तहत एक यूजर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन ही रख सकेगा। जम्मू एंड कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व के लिए यह सीमा छह निर्धारित की गई है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग ने नये सिम कार्ड रखने के नियम में बदलाव कर दिया है। दूरसंचार विभाग का नया नियम सोमवार 24 अगस्त से लागू हो गया है। नए नियमों के तहत कोई भी यूजर अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन ही रख सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में सिम कार्ड रखने की संख्या और भी सीमित कर दी गई है। इनमें जम्मू एंड कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व के लिए यह सीमा छह निर्धारित की गई है। दूरसंचार विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे ग्राहकों की पहचान करें, जिनके पास पहले से ही निर्धारित सीमा के करीब मोबाइल कनेक्शन हैं। ऐसे ग्राहकों को यह जानकारी दें कि नए नियमों के तहत अब वे नया कनेक्शन नहीं ले सकते हैं। इन निर्देशों के तहत ग्राहकों को कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) में यह जानकारी देनी होगी कि उनके नाम पर अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटरों और लाइसेंस प्राप्त सर्विस एरिया में पहले से कौन-कौन से मोबाइल कनेक्शन हैं।
अब कितने सिम रख सकते हैं आप
नए नियमों के तहत, भारत में किसी भी व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों और सर्विस एरिया को मिलाकर अधिक से अधिक 9 मोबाइल कनेक्शन हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में निवास करने वाले लोग अपने नाम पर अधिकतम 6 मोबाइल कनेक्शन ही रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्राहकों को कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म यानी सीएएफ भरते समय यह जानकारी देना जरूरी है कि उनके नाम पर पहले से कौन-कौन से मोबाइल कनेक्शन चल रहे हैं।
ऐसे काम करेगा नया सिस्टम
नियमों की नई व्यवस्था में सबसे पहले सिस्टम पोस्ट-फैक्टो आधार पर काम करेगा, यानी टेलीकॉम कंपनियां नया कनेक्शन जुड़ने के बाद उसकी पूरी जांच करेंगी। किसी समय तय सीमा से अधिक कोई कनेक्शन एक्टिवेट हो जाता है तो उसे तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को जल्द से जल्द रियल-टाइम सिस्टम की ओर बढ़ने के लिए कहा है। जिससे ज्यादा सिम कार्ड की पहचान कनेक्शन जुड़ते ही हो सके। नए सिस्टम में ग्राहकों की फोटो का भी उपयोग किया जाएगा। डीओटी अब डीआईपी पर उन ग्राहकों की तस्वीरें भी उपलब्ध कराएगा, जो पहले से ही सिम लेने की अधिकतम सीमा तक पहुंच चुके हैं। टेलीकॉम कंपनियों को प्रतिदिन इन तस्वीरों को डाउनलोड करना होगा। इनकी मदद से ऐसे ग्राहकों की पहचान करनी होगी, जो तय सीमा से अधिक कनेक्शन लेने की कोशिश कर रहे हों।
ज्यादा एक्टिवेट किए गए मोबाइल कनेक्शन को तुरंत किया जाएगा सस्पेंड
नए सिस्टम के तहत अगर कोई यूजर अधिक सीमा से अधिक कनेक्शन ले लेता है, तो कनेक्शन के एक्टिव होने के बाद मामला सुलझने तक वह बंद रहेगा। सर्कुलर में कहा गया, "जब तक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) की शर्तों के आधार पर ऐसे उपाय लागू नहीं करते, तब तक तय सीमा से ज्यादा एक्टिवेट किए गए किसी भी मोबाइल कनेक्शन को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह सस्पेंशन तब तक रहेगा जब तक मोबाइल कनेक्शन की तय सीमा पार करने से जुड़ा मामला सुलझ नहीं जाता।
डीओटी के सर्कुलर में बताया गया है कि जिन ग्राहकों ने तय सीमा से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन ले रखे हैं, उनकी जानकारी विभाग के द्वारा विकसित किए गए 'डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म' (डीआईपी) पर उपलब्ध है। डीओटी ने टेलीकॉम ऑपरेटरों की मदद के लिए यह सिस्टम बनाया है ताकि वे ऐसे ग्राहकों की पहचान कर सकें, जिनके नाम पर मोबाइल कनेक्शन की तय सीमा पूरी हो चुकी है। नया सिस्टम उन ग्राहकों को पहचानने के लिए फोटोग्राफ का उपयोग करेगा और डीआईपी पर दूरसंचार विभाग उन सब्सक्राइबर्स की फोटो भेजेगा, जो अधिकतम कनेक्शन की सीमा तक पहुंच चुके हैं। डीआईपी से टेलीकॉम कंपनियां उन सब्सक्राइबर्स की फोटो डाउनलोड कर पाएंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गूगल ने दुनियाभर में लॉन्च किया SynthID डिटेक्टर टूल
2026-10-08
-
21 किमी की ऊंचाई पर DRDO की बड़ी उड़ान, स्वदेशी HAPS का सफल टेस्ट
2026-10-06
-
डेटा सेंटर बूम में बढ़े खतरे, बिजली से साइबर सुरक्षा तक चुनौती
2026-10-06
-
vivo Y32 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
2026-10-06
-
vivo V80 भारत में पेश, जानिए कैमरे और बड़ी बैटरी के सभी फीचर्स
2026-10-06
-
Huawei Mate 90 Pro Max लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
2026-10-01
-
vivo X Fold6: यूरोप में कीमत और फीचर्स लीक, जल्द वैश्विक लॉन्च
2026-09-30
-
शाओमी 18 के स्पेसिफिकेशन लीक, मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा
2026-09-29
-
vivo X Fold 6 के वैश्विक और भारतीय लॉन्च की तारीख लीक
2026-09-28
-
वीवो Y600i स्मार्टफोन 8000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च
2026-09-25
-
vivo V80 Launch in India: विवो वी80 भारत में 6 अक्टूबर को होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
2026-09-24
-
Samsung Galaxy S27 सीरीज: रैम, स्टोरेज और बैटरी से जुड़े नए लीक्स सामने आए
2026-09-23
-
वीवो एक्स500 सीरीज की यूरोप में लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स घोषित
2026-09-22
-
Xiaomi 18 Pro सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और सैंपल हुए जारी
2026-09-22
-
Google पर €403 मिलियन जुर्माना, लोकेशन डेटा पर EU की बड़ी कार्रवाई
2026-09-21