iPhone 18 Pro की बिक्री आज से शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की लंबी कतार

खबर सार :-

भारत में आज, 18 सितंबर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। दोनों फोन चार रंगों और चार स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध हैं। iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत और अन्य जानकारी के लिए पूरी खबर देखें।
iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple स्टोर पर लगी ग्राहकों की भीड़

खबर विस्तार : -

iPhone 18 Pro Series Sale : भारत में एप्पल कंपनी के नई आईफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की  बिक्री आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। लेकिन लोग इसे खरीदने के लिए गुरुवार रात से ही एप्पल स्टोर्स के बाहर लाइन में खड़े हुए हैं। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे पूरे भारत में शुरू हुई। एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एप्पल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की लंबी कतार

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक, लोगों में एप्पल के नए फोन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की पहली सेल से पहले साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइनें देखी गईं। लोग फोन खरीदने के लिए सुबह-सुबह ही पहुंच गए थे; कई लोगों ने पहले ही ऑनलाइन प्री-बुक कर लिया था और अपने डिवाइस लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे थे। आईफोन 18 प्रो  और आईफोन 18 प्रो मैक्स की आधिकारिक बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे देश भर के Apple स्टोर पर शुरू हुई।

महाराष्ट्र के मुंबई में जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित Apple स्टोर पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई थी। एक और पोस्ट में बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया में इमेजिन Apple स्टोर के बाहर लंबी लाइनें दिखाई दीं। दिल्ली के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के बाहर भी लाइनें देखी गईं। इसी तरह, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी नए iPhone मॉडल के लिए ज बरदस्त क्रेज  दिखा, जहां सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया में Apple स्टोर के बाहर लाइन में खड़े दिखे। Apple स्टोर पर सिर्फ उसी शहर के लोग नहीं आ रहे हैं जहां स्टोर मौजूद है; आस-पास के कई कस्बों और शहरों से भी लोग iPhone 18 Pro सीरीज  के फोन खरीदने आ रहे हैं।

चार कलर में उपलब्ध आईफोन 18 प्रो सीरीज

Apple ने इन दो नए मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। दोनों मॉडल्स में एल्युमीनियम यूनिबॉडी डिजाइन और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट है।

iPhone 18 Pro सीरीज में क्या है खास 

इस बार, एप्पल ने कैमरा क्षमताओं और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है। दोनों फोन A20 Pro चिप और नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चैंबर से लैस हैं। मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सेंसर है, जो डेप्थ ऑफ फील्ड और कम रोशनी में फोटोग्राफी पर बेहतर कंट्रोल देता है।

ये भी पढ़ें:- रेडमी ने भारत में उतारे दो नए स्मार्टफोन, Redmi Note 17 Pro और Pro Max की कीमतें और फीचर्स सामने आए

आईफोन 18 प्रो की कीमत

आईफोन 18 प्रो के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 1,64,900 रुपये है। इसके अलावा, 512GB मॉडल 1,89,900 रुपये में, 1TB मॉडल 2,39,900 रुपये में और 2TB वैरिएंट 3,14,900 रुपये में उपलब्ध है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये 1TB वैरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है।

मॉडल 256जीबी 512जीबी 1टीबी 2टीबी
आईफोन 18 प्रो ₹1,64,900 ₹1,89,900 ₹2,39,900 ₹3,14,900
आईफोन 18 प्रो मैक्स ₹1,79,900 ₹2,04,900 ₹2,54,900 ₹3,29,900


कहां से खरीदें आईफोन 18 प्रो सीरीज

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री Apple इंडिया स्टोर के साथ Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। ग्राहक इन फोन को Croma, Vijay Sales और अधिकृत Apple स्टोर से भी खरीद सकते हैं।  इसके अलावा Swiggy Instamart, Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी दोनों फोन उपलब्ध कराए गए हैं।

पुराने फोन पर मिलेगा एक्सचेंज बेनिफिट

आप Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम के तहत अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके नए iPhone की कीमत कम कर सकते हैं। पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी हालत के आधार पर, आपको कंपनी की वेबसाइट पर 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है। दूसरे ब्रांड के फोन भी एक्सचेंज किए जा सकते हैं, हालांकि मिलने वाली कीमत अलग-अलग होगी।

ये भी पढ़ेंः- आईफोन 18 प्रो मैक्स अब तक का सबसे तेज चार्ज होने वाला स्मार्टफोन, जानिए इसकी खासियत

अन्य प्रमुख खबरें