कानपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवाद के खिलाफ कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि इस जघन्य कृत्य के दोषी चाहे जहां भी हों, वे जल्द ही न्याय की सजा भुगतेंगे। शुभम के पार्थिव शरीर के सामने खड़े होकर, उनके पिता और पत्नी को ढाढ़स बंधाते हुए योगी ने साफ कहा कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “बहन-बेटियों के सामने किसी का सुहाग उजाड़ने वाले ये आतंकी सिर्फ अपराधी नहीं, मानवता के दुश्मन हैं और इन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
योगी ने पत्रकारों से कहा कि पीएम मोदी की सरकार आतंकवाद के साथ सख्ती से निपटा जाएगा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वीभत्स हमले की योजना बनाने वाले, उसे अंजाम देने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले सभी लोग जल्द कानून के शिकंजे में होंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहलगाम की यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि केंद्र सरकार ने कल ही इस हमले के बाद कई महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक सिद्ध होंगे।
शुभम के शव के साथ MSME मंत्री राकेश सचान भी मौजूद रहे, जिन्होंने हाथीगांव, महाराजपुर स्थित उनके आवास पर परिवार को सांत्वना दी। शुभम की पत्नी के सामने जिस तरह से आतंकवादियों ने उनकी हत्या की, उसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, “विश्व समुदाय भारत के साथ खड़ा है और यह भारत की वैश्विक स्थिति की ताकत का प्रमाण है।” मुख्यमंत्री के शब्दों में न सिर्फ शासन की कठोर नीति का संकेत था, बल्कि उन परिवारों के लिए भावनात्मक आश्वासन भी था जो आतंकवाद की विभीषिका से प्रभावित हो चुके हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बुलंदशहर में डबल मर्डर केस, पिता व पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोलियों से भूना
बिजली की बढ़ती मांग के बीच CM योगी की अहम बैठक, बोेले- भीषण गर्मी में भी सुनिश्चित करें आपूर्ति
ITBP जवान की मां का हाथ काटने पर पलटन ने कमिश्नरेट ऑफिस को घेरा
Falta Election Result: फाल्टा में भाजपा बड़ी बढ़त की ओर, चौथे नंबर पर खिसकी तृणमूल कांग्रेस
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना