लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के लाखों कर्मचारियों को दिपावली से पहले तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के 8 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व बोनस मिल जाएगा, जिसके लिए सरकार ने 1000 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति भी दे दी है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों की दीपावली खुशहाली में और उत्साह के माहौल में बीतेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार 3,400 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक का बोनस देने की योजना बना रही है। यह बोनस राशि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक कर्मचारियों के खातों में आ सकती है। इसके लिए वित्त विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है और शासन से अंतिम अनुमोदन लिया जा रहा है। बोनस का लाभ केवल नियमित राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। यानी कि राज्य सरकार का यह फैसला व्यापक स्तर पर कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने वाला साबित होगा।
इस बीच यह भी संकेत मिल रहे हैं कि राज्य सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA) और राहत भत्ते (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा भी कर सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि महंगाई भत्ते में 3 फीसदी तक की वृद्धि की संभावना है। जिससे वेतनभोगी वर्ग की महंगाई से लड़ने की क्षमता में इजाफा होगा। वित्त विभाग और अन्य संबंधित इकाइयों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे इस योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करें, ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर राशि मिल सके। सरकार की यह पहल त्योहारों के मौसम में आर्थिक राहत पहुंचाने के साथ-साथ कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत