Yogi Government Decision : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद छात्रवृत्ति योजनाओं में बदलाव की प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर इस विषय पर चर्चा की।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब पूर्वदशम छात्रवृत्ति, दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति जैसी योजनाओं का लाभ छात्रों को हर वर्ष 2 अक्टूबर से मिलना शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि अब तक ये योजनाएं दिसंबर में वितरित की जाती रही है। जिससे विद्यार्थियों को काफ़ी इंतजार करना पड़ता था।
सरकार अब छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता और समानता लाने पर ज़ोर दे रही है। इसी उद्देश्य से एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया जाएगा, जो समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं में एकरूपता लाने का प्रयास करेगी। इससे छात्रों को योजनाओं की बेहतर जानकारी मिलेगी और आवेदन की प्रक्रिया भी आसान होगी।
सरकार का लक्ष्य है कि पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए तकनीकी प्लेटफॉर्म को भी मजबूत किया जा रहा है और आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाया जा रहा है।
राज्य सरकार का यह कदम छात्रवृत्ति वितरण में समयबद्धता और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई