वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से दुनिया ने भारत की शक्ति और सामर्थ्य को महसूस किया है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत दुश्मन के घर में घुसकर उसे खत्म करने की हिम्मत रखता है।
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 2,183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने दिव्यांगों और बुजुर्गों को सहायक उपकरण भी वितरित किए। साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की, जिससे देश के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री का काशी में आगमन हुआ है। एक बार फिर, करीब 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार काशी को देने के लिए प्रधानमंत्री यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं शिक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से जुड़ी हैं।
जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बीच शानदार तालमेल और आत्मीयता देखने को मिली। हेलीपैड पर उतरने के बाद दोनों नेताओं ने एकांत में विशेष चर्चा की, जो लोगों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। प्रधानमंत्री ने जनसभा में उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास की सराहना करते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार की नीतियों का परिणाम है, जिसने अपराधियों में डर पैदा किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल