लखनऊ। उपभोक्ताओं को अब गलत बिजली बिल मिलने की समस्या पर विराम लगेगा। इसके लिए प्रदेश में प्रीपेड मोड वाले स्मार्ट मीटर लगाए जाने की शुरूआत की गई है। प्रदेश का पहला प्रीपेड स्मार्ट मीटर यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने अपने आवास पर लगवाया। प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड मोड वाले स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
प्रदेश में बीते कुछ समय से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत ही स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मोड में लाया गया है। अक्टूबर 2024 में ऊर्जा विभाग के चेयरमैन ने अपने सरकारी आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाया था। जिसके स्थान पर अब प्रीपेड मोड वाला स्मार्ट मीटर लगाया गया है। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि प्रीपेड मोड वाला स्मार्ट मीटर वर्तमान समय की मांग है। यह मीटर एकदम सटीक रीडिंग बताता है। यह मीटर उपभोक्ता के परिसर पर निःशुल्क इंस्टाल कराया जाएगा और इसकी हर माह रीडिंग भी नहीं करवानी पड़ेगी। हर घर में यह मीटर लगवाना हमारा लक्ष्य है। इससे विद्युत वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी और बिजली चोरी जैसी समस्या पर अंकुश लग सकेगा।
वर्तमान में प्रदेश के सभी सरकारी भवनों और कालोनियों में प्रीपेड मोड वाले स्मार्ट मीटर इंस्टाल कराए जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ स्थित सूचना आयोग भवन में भी यह मीटर इंस्टाल कराया गया है। प्रदेश में कुल 3,09,78000 स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। इनमें से अब तक करीब 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के परिसर पर यह मीटर इंस्टाल किया जा चुका है। प्रीपेड मोड वाला स्मार्ट मीटर एक क्लिक में ही रीचार्ज हो जाएगा। इस मीटर से उपभोक्ताओं का रीयल-टाइम डाटा उपलब्ध हो सकेगा। इससे उपभोक्ता अपनी रोजाना की बिजली खपत का आंकलन कर सकेंगे।
ऊर्जा विभाग का दावा है कि इससे उपभोक्ताओं की गलत बिजली बिल मिलने की शिकायतों पर विराम लग सकेगा। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की जानकारी पहले ही उपलब्ध हो जाएगी। यह मीटर उपभोक्ताओं को लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी प्रदान करेगा। इससे उपभोक्ता अधिक खतप का अलर्ट भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई