कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है। इस संबंध में कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी शेख सफीकुल के रूप में हुई है, जिसे दुर्गापुर से पकड़ा गया था।
पुलिस के अनुसार, सफीकुल इलाके में एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था। सोमवार को उसे दुर्गापुर उप-मंडल न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग करेगी। इससे पहले रविवार को, तीन अन्य आरोपियों (शेख रेयाजुद्दीन, फिरदौस शेख और अपू बाउरी) को गिरफ्तार कर 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब सभी पांचों नामजद आरोपी हिरासत में हैं, जांचकर्ता उनसे एक साथ पूछताछ करने और उस निजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पास के जंगली इलाके में अपराध स्थल का पुनर्निर्माण करने की योजना बना रहे हैं जहां यह घटना हुई थी। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा और इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
यह मामला ओडिशा की एक द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसके साथ शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित उसके कॉलेज परिसर के बाहर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। शिकायत के अनुसार, छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ रात के खाने के लिए बाहर गई थी, तभी मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और अश्लील टिप्पणी की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि पुरुष मित्र अभी भी हिरासत में है और उसके बयानों की पुष्टि करने और घटनाओं का क्रम जानने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत भी तेज हो चुकी है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले पर रविवार को विवादित बयान दिया, जिसके बाद विपक्ष ने उनकी तीखी आलोचना की है।
अन्य प्रमुख खबरें
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04
2026-06-04
2026-06-04
महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में चार संदिग्ध, पाकिस्तानी Gangsters से कनेक्शन की आशंका
2026-06-04
Delhi Malviya Nagar Fire: पति, पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, होटल का मालिक लवकेश गिरफ्तार
2026-06-04
बंगाल स्कूल भर्ती घोटालाः अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सांसद के घर पहुंची ईडी की टीम
2026-06-03
Jhansi News: नेत्र चिकित्सालय में डॉक्टरों की लेटलतीफी पर डीएम सख्त, औचक निरीक्षण में...
2026-06-03