Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। भयंकर गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को गर्म हवाओं और लू का सामना करना पड़ रहा है। अभी आने वाले दिनों में लोगों की चिंता और बढ़ने वाली है। क्योंकि अगल कुछ दिन तक गर्मी के तेवर कम होने वाले नहीं है। लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने देंगे।
आईएमडी ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दिन में लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा। अगले तीन दिनों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर के कई जिलों और इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।
10 अप्रैल को एनसीआर के लोगों को तेज हवाओं और आंधी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। 11 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। अगले दिन 12 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है। लेकिन, लोगों को उमस का काफी सामना करना पड़ेगा। 13 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
14 अप्रैल को भी आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 15 अप्रैल से एक बार फिर पारा चढ़ेगा। इस दौरान दिन में तेज हवाएं और लू चलेगी, जिसके चलते अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू के चलते सड़कों पर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी हीटवेव से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। हालांकि अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों बाद वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है, जहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को कुछ राहत भी मिलती नजर आएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल